- Hindi News »
- State »
- Sharad Pawar Ajit Pawar In Baramati For Namo Rojgar Mela
बारामती में क्या हाथ मिला सकते हैं चाचा-भतीजा! आज एक ही मंच पर दिखेंगे शरद और अजित पवार
- Written By: वैष्णवी वंजारी

शरद पवार-अजित पवार (फाइल फोटो)
बारामती: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर महाराष्ट्र में भी सत्ताधारी (Maharashtra Government) पक्ष पहले से और भी ज्यादा सक्रिय हो गया है। ऐसे में अब शरद पवार (Sharad Pawar) का गढ़ कहे जाने वाले बारामती में आज (2 मार्च) महायुति सरकार (Maharashtra Government) की ओर से नमो रोजगार मेले (Namo Rojgar Mela) का आयोजन किया गया है। बता दें कि इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस (Devendra Fadnavis) और अजित पवार (Ajit Pawar) शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में शरद पवार को भी आमंत्रित किया गया है। तो क्या आज बारामती में एक मंच पर चाचा-भतीजे नजर आएंगे ? इस पर सभी का ध्यान लगा हुआ है।
शरद पवार को निमंत्रण
दरअसल इस सभा के निमंत्रण कार्ड पर शरद पवार का नाम नहीं था। इसे लेकर महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने महायुति सरकार की कड़ी आलोचना की थी। इसके बाद सरकार ने नया निमंत्रण कार्ड जारी किया और उसमें शरद पवार के नाम का भी जोड़ा। ऐसे में अब सवाल उठता है की क्या आज इस मंच पर भतीजे के साथ चाचा खड़े होंगे ?
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर DPC में सदस्यता की दौड़ तेज; 1200 करोड़ निधि पर नजर, बावनकुले की गोपनीय सूची CM को भेजी
पुणे: उपमुख्यमंत्री का ‘फर्जी OSD’ गिरफ्तार; DCP पर जमाई धौंस तो खुली पोल, सलाखों के पीछे पहुंचा जालसाज
Muslim Reservation रद्द करने पर बवाल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से मांगा जवाब, जानें क्या है मामला
Ladki Bahin Yojana: 68 लाख खाते हुए बंद; जानें अब कब तक है मौका और कैसे सुधारें गलती?
शरद पवार
43 हजार युवाओं को रोजगार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि नमो रोजगार मेले से करीब 43 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस सभा के बाद मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री पुलिस उपमुख्यालय, बस स्टैंड, पुलिस कॉलोनी का भी उद्घाटन करेंगे। इस तरह आज महाराष्ट्र के बारामती में विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत होने जा रही है।
महाराष्ट्र सरकार (फ़ाइल फोटो)
लोकसभा चुनाव का आगाज
चर्चा है कि सुनेत्रा पवार आगामी लोकसभा चुनाव में बारामती से सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ने जा रही हैं। चूंकि इस सभा के जरिए अजित पवार बारामती में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे, इसलिए इन चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया है। ऐसे में अब आज का यह कार्यक्रम देखने लायक होने वाला है।
सुनेत्रा पवार VS सुप्रिया सुले
चर्चाओं में आज का कार्यक्रम
बता दें कि लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में यह रोजगार मेला भले ही सरकार का है लेकिन इस कार्यक्रम में राजनीतिक भाषण भी देखने को मिलेंगे। क्या यही बजेगा आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल? ये भी देखना अहम होगा। अगर शरद पवार इस सभा में शामिल होते हैं तो कार्यक्रम और दिलचस्प होने की संभावना है। ऐसे में अब आज के इस कार्यक्रम पर सबकी नजरें बनी हुई है।
Sharad pawar ajit pawar in baramati for namo rojgar mela
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMअभिषेक शर्मा का ईडन गार्डन्स में धमाका, खास अंदाज में पूरी की सेंचुरी और फिर बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी
Apr 02, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM














