EVM मशीन को हार पहनाने से मुश्किल में फंसे शांतिगिरी महाराज, एक्शन मोड में चुनाव अधिकारी, देखें विडियो

पांचवें चरण के मतदान को लेकर नासिक लोकसभा क्षेत्र एक अलग वजह से चर्चा में है। दरअसल यहां के निर्दलीय उम्मीदवार शांतिगिरी महाराज ने मतदान के बाद EVM मशीन को हार पहनाया। घटना को संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले की जानकारी मांगी हैं।
Shantigiri Maharaj garlanded the EVM machine
शांतिगिरी महाराज (फोटो-ट्वीटर)
Updated on

नासिकः लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शुरू हुए पांचवें चरण के मतदान को लेकर महाराष्ट्र से कई तरह की खबरें सामने आ रहीं हैं। इसी बीच नासिक लोकसभा क्षेत्र से जानकारी सामने आ रहीं है कि यहां के निर्दलीय उम्मीदवार शांतिगिरी महाराज के खिलाफ मामला दर्ज होने की संभावना है। दरअसल मतदान के बाद ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने की संभावना है।

EVM मशीन को पहनाया हार

मिली जानकारी के मुताबिक, शांतिगिरी महाराज के खिलाफआचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज होने की संभावना है। मतदान के बाद शांतिगिरी महाराज ने EVM मशीन को हार पहनाया। बता दें कि यह घटना त्र्यंबकेश्वर के कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस के एक मतदान केंद्र पर हुई। इसका एक विडियो भी सामने आया।

शांतिगिरी महाराज ने दी सफाई

दरअसल नासिक से निर्दलीय उम्मीदवार शांतिगिरी महाराज ने कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, त्र्यंबकेश्वर के मतदान केंद्र पर सबसे पहले अपना वोट डाला। मतदान के बाद शांतिगिरी महाराज ने ईवीएम मशीन को हार पहनाया। शांतिगिरी महाराज ने कहा कि हम हर चीज में भगवान देखते हैं, ईवीएम में भी भगवान हैं।

पहले भी लगा है आरोप

गौरतलब हो कि इससे पहले विपक्ष ने आरोप लगाया था कि उन्होंने मतदान केंद्र के बाहर बेलपत्र से पूजा की, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। लेकिन शांतिगिरी महाराज ने कहा कि मतदान केंद्र एक पवित्र स्थान है और हमने शुद्ध भावना से पूजा की है। ऐसे में अब पुरी तरह संभावना है कि शांतिगिरी महाराज के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने मांगी घटना की जानकारी

बता दें कि शांतिगिरी महाराज ने सुबह सात बजे मतदान किया। मतदान के बाद मतदान अधिकारियों ने महाराज की उंगलियों पर स्याही लगाई। इसके बाद उन्होंने अपना हार ईवीएम मशीन को पहनाया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कहीं न कहीं इस आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। ऐसे में अब इस घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने इस संदर्भ में घटना की जानकारी मांगी है।

मेरी जीत निश्चित है - शांतिगिरी महाराज

नासिक लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार शांतिगिरी महाराज ने आज अपने दिन की शुरुआत त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग का अभिषेक करके की। नासिक लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार शांति गिरी महाराज ने राय व्यक्त की कि त्र्यंबकेश्वर में अभिषेक के बाद त्र्यंबकेश्वर ने मुझे आशीर्वाद दिया है, इसलिए मेरी जीत निश्चित है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि यह बात कितनी सच साबित होती है।

नासिक लोकसभा चुनाव पर नजरें

महाराष्ट्र में आज आखिरी चरण की वोटिंग प्रक्रिया जारी है। नासिक में भी उम्मीदवार वोटिंग से पहले भगवान का आशीर्वाद लेकर वोटिंग के लिए निकले। महायुति प्रत्याशी हेमंत गोडसे ने कालाराम मंदिर जाकर भगवान श्री राम के दर्शन किये। वहीं माविया के उम्मीदवार राजाभाऊ वाजे भगवान का आशीर्वाद लेकर वोटिंग के लिए निकल चुके हैं। नासिक लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार शांतिगिरी महाराज त्र्यंबकेश्वर मंदिर गए और चुनाव के लिए रवाना हो गए। EVM मशीन को हार पहनाने से अब शांतिगिरी महाराज मुश्किल में पड़ गए।

Navbharat Live
navbharatlive.com