यूपी के सैफई में साधु की गला काटकर हत्या, मंदिर के परिसर में मिली लाश

A man arrested for killing elder brother in Thane
File Photo
Published on
Updated on

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यूपी के इटावा जिले के सैफई इलाके में आज एक मंदिर के परिसर में एक साधु का शव बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सैफई थाना क्षेत्र स्थित बरौली कला गांव के नजदीक एक मंदिर परिसर में कुटिया बनाकर रह रहे साधु राम जी (55) की 22 - 23 जून की दरमियानी रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। मंदिर के परिसर से ही उनका शव सुबह बरामद किया गया है।

खबरों के अनुसार राम जी पिछले कई वर्षों से मंदिर में पूजा करते थे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस इस मामले में आरोपियों की खोजबीन तेज कर दी है। हालांकि अभी तक साधू की किसी पर्सनल रंजिस का कोई मामला सामने नही आया है। पुलिस का दावा है वे जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लेंगें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com