- Hindi News »
- State »
- Rain Wreaks Havoc In Himachal Pradesh Highway Blocked Due To Flash Flood And Landslide In Mandi Passengers Stranded
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर; मंडी में अचानक बाढ़ और भूस्खलन से राजमार्ग अवरुद्ध, यात्री फंसे
- Written By: किर्तेश ढोबले

PTI Photo
शिमला/मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के औट में भीषण बारिश से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग अवरुद्ध होने से यहां सैकड़ों यात्री फंस गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारी बारिश के कारण औट के करीब खोतीनाला में पंडोह-कुल्लु मार्ग पर अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण यात्री रविवार शाम से फंसे हुए हैं।
मंडी प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि मरम्मत का कार्य जारी है और मार्ग से बड़े पत्थरों को हटाने के लिए विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगड़ को मनाली से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-21 लगभग सात से आठ घंटों में यातायात के लिए बहाल हो जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि सड़क खुलने से पहले मंडी की ओर यात्रा ना करें।
सम्बंधित ख़बरें
पानी में डूबीं दुकानें, बहते वाहन…हिमाचल के मंडी में भारी तबाही, जल प्रलय का झकझोर देने वाला VIDEO
हिमाचल के चंबा में भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक 7 की मौत, 9 लापता, सैकड़ों सड़कें और संचार सेवा ठप
2023 जैसी आपदा फिर! भारी बारिश ने मचाया तांडव… चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, पंडोह डैम के पास फंसे वाहन
चंबा में चलती बस में टला बड़ा दर्दनाक हादसा, अंदर गिरी चट्टान, फिर भी जान माल की नहीं हुई हानि…
मंडी से चंडीगढ़ की ओर लौट रहे एक यात्री प्रशांत ने कहा, ‘‘हम रविवार शाम से ही यहां फंसे हुए हैं। सड़क बंद होने से जाम लग गया है और औट एवं सिक्स माइल की सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।” राज्य के कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिले के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई है।
कांगड़ा के धर्मशाला में सबसे अधिक 106.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद कतौला में 74.5 मिलीमीटर, गोहर में 67 मिलीमीटर, मंडी में 56.4 मिलीमीटर, पोंटा साहिब में 43 मिलीमीटर और पालमपुर में 32.2 मिलीमीटर बारिश हुई। स्थानीय मौसम विभाग ने 27 और 28 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने और 27-29 जून तक गरज के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। (एजेंसी)
Rain wreaks havoc in himachal pradesh highway blocked due to flash flood and landslide in mandi passengers stranded
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 March: मेष और धनु राशि वालों को मिलेगा पद-प्रतिष्ठा का वरदान; ये 3 राशियां रहें संभलकर!
Mar 27, 2026 | 12:05 AMमामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PMसिर्फ थार नहीं! भारत में मौजूद हैं यह 3 रेगिस्तान; यात्रियों को मिलता है अलग तरह का डेजर्ट एक्सपीरियंस
Mar 26, 2026 | 10:07 PMIPL 2026: टूर्मामेंट शुरू होने से पहले पृथ्वी शॉ का बड़ा बयान, कहा- मुझसे गलती हुई, मैं भी इंसान हूँ
Mar 26, 2026 | 10:06 PMजयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून
Mar 26, 2026 | 10:00 PMजापान में भूकंप के तेज झटके, 6.2 तीव्रता से थर्राया होन्शू तट; पूरे क्षेत्र में मची अफरा-तफरी
Mar 26, 2026 | 09:57 PM8वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम, वर्किंग डे में भी फिल्म ने तोड़े रिकॉर्ड, 700 करोड़ क्लब के करीब
Mar 26, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बिहू से पहले असम की महिलाओं की चांदी, खातों में पहुंचे ₹9000; क्या 2026 के चुनावी नतीजे पलटेगी यह स्कीम?
Mar 26, 2026 | 09:51 PM
संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM
बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM














