- Hindi News »
- State »
- Pune Poster Ruckus Why Didnt My Photo Appear In Ambedkars Poster Naruddin Mulla Beat The Man To Death With A Hammer
पुणे पोस्टर बवाल; ‘आंबेडकर के पोस्टर में मेरी फोटो क्यों नहीं छापी?’ नरूद्दीन मुल्ला ने शख्स को हथौड़े से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(Image-Indianexpress)
नई दिल्ली: आए दिन देश के हर कोने से हिंसा की खबरे सामने आ रही है, ऐसे में अब और एक हिंसा की बड़ी खबर सामने आयी है, दरअसल ये मामला है। महाराष्ट्र के पुणे (Pune, Maharashtra) का। यहां एक मामूली बात पर मारपीट की घटना सामने आई है। आपको बता दें कि अवसर था भीमराव आंबेडकर जयंती (Bhim Rao Ambedkar Jayanti) का। इस अवसर पर पुणे में जो हुआ वह दिल दहला देने वाला मामला था। आइए जानते है क्या है माजरा…
क्या है मामला ?
आपको बता दें कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर लगाए गए होर्डिंग्स पर अपनी तस्वीर न छपने से नाराज होकर गुस्साए दो लोगों ने एक शख्स को हथौड़े से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। बता दें कि इस घटना में घायल व्यक्ति की गुरुवार (21 अप्रैल 2022) को मौत हो गई। हिंसा के इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान बिबवेवाड़ी के अपर इंदिरा नगर निवासी गंगाराम शिवाजी काले के रूप में की है। उन्होंने बताया कि गंगाराम के दोस्त पंडित कांतेनवारु (30) ने बिब्वेवाड़ी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर बस सेवा आर्थिक संकट में, आमदनी कम, खर्च ज्यादा; परिवहन विभाग पर दबाव
कल्याण में पुलिस की बड़ी रेड! गोरेगांव NESCO ड्रग्स पार्टी का सप्लायर आनंद पटेल गिरफ्तार; ठाणे में मिला गांजा
दीक्षाभूमि से समता का संकल्प: विकास कार्यों के लिए धन की नहीं होगी कमी- मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले
11 मौतों के बाद जागी कल्याण ट्रैफिक पुलिस, भीषण हादसे के बाद काली-पीली टैक्सियों पर चला चाबुक
हथौड़े से उतारा मौत के घाट
जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कटराज इलाके के रहने वाले नरूद्दीन मुल्ला (26) और रवि जरपुला (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 19 अप्रैल की रात करीब नौ बजे पंडित अपने दोस्त काले के साथ बिबवेवाड़ी के ज़ाम्ब्रे वास्ती में बात कर रहा था, तभी नरूद्दीन और रवि ने कथित तौर पर उन पर लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया।
आरोपी सलाखों के पीछे
उस दौरान आरोपियों ने काले पर बेरहमी से हतौड़े से वार किये, जी हां हमलावरों ने काले के सिर पर हथौड़े से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। काले और उसके दोस्त पंडित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन गुरुवार को काले ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शुरू में हत्या के प्रयास के आरोप में नरूद्दीन और रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन काले की मृत्यु के बाद हत्या के आरोप लगाए गए हैं। हमलावरों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया।
नांदेड़ में भी हुई ऐसी ही वारदात
आपको ज्ञात हो कि एक अन्य घटना में महाराष्ट्र के नांदेड़ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन के मौके पर डीजे के सामने डांस करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से निर्मम हत्या कर दी गई थी। वहीं, दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया था। घटना नांदेड़ के बलीरामपुर की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सवाल ये है कि जहां देश में महापुरुषों के स्मुर्तिदिन शांती से और अच्छे कार्यों की पहल करके मानाने चाहिए वही ऐसी हिंसा देखकर देश को आहत होती है।
Pune poster ruckus why didnt my photo appear in ambedkars poster naruddin mulla beat the man to death with a hammer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर बस सेवा आर्थिक संकट में, आमदनी कम, खर्च ज्यादा; परिवहन विभाग पर दबाव
Apr 15, 2026 | 11:17 AMIIT मुंबई में एडमिशन के नाम पर ठाणे में महिला से 12.5 लाख की ठगी, फर्जी IRS अधिकारी गिरफ्तार
Apr 15, 2026 | 11:17 AMकल्याण में पुलिस की बड़ी रेड! गोरेगांव NESCO ड्रग्स पार्टी का सप्लायर आनंद पटेल गिरफ्तार; ठाणे में मिला गांजा
Apr 15, 2026 | 11:15 AMStreet Light Issue: दिन में जल रहीं स्ट्रीट लाइट, रात में अंधेरा; शिवाजीनगर में बिजली की बर्बादी पर हंगामा
Apr 15, 2026 | 11:10 AMदीक्षाभूमि से समता का संकल्प: विकास कार्यों के लिए धन की नहीं होगी कमी- मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले
Apr 15, 2026 | 11:08 AMमैं सम्राट चौधरी…, बिहार के 24वें सीएम बने Samrat Chaudhary, 75 साल में पहली बार बना BJP का CM
Apr 15, 2026 | 11:07 AMMiddle East तनाव के बीच भारत का डंका, इस साल 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था
Apr 15, 2026 | 11:00 AMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM











