महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक से कुचलकर तीन लोगों की मौत

accident
File Photo
Published on: 
Updated on: 

पुणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे शहर (Pune Accident) में मंगलवार सुबह मुंबई-बेंगलुरू राजमार्ग (Mumbai Bangalore Highway) पर एक मिनी ट्रक ने तीन लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि सातारा (Satara) की ओर जा रहा ट्रक सड़क पर दो-तीन अन्य वाहनों से भी टकरा गया।  

सिंघद रोड थाने के निरीक्षक पी वाघमारे ने बताया कि यह हादसा नरहे क्षेत्र में सुबह करीब नौ बजे हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘नरहे क्षेत्र में भूमर चौक पर मिनी ट्रक ने तीन राहगीरों को कुचल दिया। 

इसके बाद चालक ने ट्रक को पीछे की तरफ किया और इस दौरान यह दो-तीन अन्य वाहनों से भी टकरा गया।''उन्होंने बताया कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com