- Hindi News »
- State »
- Program Of The Us Ambassador Eric Garcetti In Jawaharlal Nehru University Postponed Due To The Protest
अमेरिकी राजदूत पर भड़का JNU छात्रसंघ, विरोध के कारण टाला गया कार्यक्रम, फलस्तीन से जुड़ा है मामला
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ क्षेत्र में ‘‘अत्याचारों'' के खिलाफ फलस्तीन के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए अमेरिका के राजदूत गार्सेटी को निमंत्रण दिए जाने का विरोध किया।
- Written By: अक्सा अंसारी

अमेरिकी राजदूत गार्सेटी- JNU छात्रसंघ (सौजन्य: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University, JNU) में छात्र संघ (Students Union) के विरोध प्रदर्शन के चलते भारत (India) में अमेरिका के राजदूत (US Ambassador) एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) के विश्वविद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम को सोमवार को पुनर्निर्धारित किया गया। गार्सेटी को स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (School of International Studies) द्वारा शाम चार बजे ”सदी का सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता: अमेरिका-भारत संबंध (US-India Relations)” नामक विषय पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया था।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने क्षेत्र में ‘‘अत्याचारों” के खिलाफ फलस्तीन (Palestine) के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए गार्सेटी को निमंत्रण दिए जाने का विरोध किया। इस निमंत्रण का विरोध करते हुए जेएनयूएसयू ने एक पोस्टर में लिखा, ‘‘नरसंहार करने वालों का स्वागत नहीं है। अमेरिकी साम्राज्यवादी ताकतों के सैन्य-उद्योग का विरोध करते हैं।”
जेएनयू छात्र संघ ने कहा, ‘‘जेएनयूएसयू और सभी प्रगतिशील छात्र ताकतों के लगातार दबाव के कारण…एरिक गार्सेटी का दौरा रद्द कर दिया गया है।” हालांकि, जेएनयू प्रशासन ने कहा कि कार्यक्रम के समय को पुनर्निर्धारित किया गया है और इसे रद्द नहीं किया गया है। स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के डीन अमिताभ मट्टू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने बस कार्यक्रम को पुनर्निर्धारित किया है और विरोध के कारण इसे रद्द नहीं किया है।” उन्होंने इस कार्यक्रम की नयी तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश के साथ 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का 5 राज्यों में रेड अलर्ट, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?
फांसी घर मामले में सामने आया अरविंद केजरीवाल का बयान, कहा- कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट हो
होली के त्यौहार पर मौसम की मार! दिल्ली से झारखंड तक गर्मी से बढ़ेंगी मुश्किलें, 5 राज्यों के लिए अलर्ट जारी
नवभारत विशेष: आप नेता बरी, कटघरे में ईडी-सीबीआई
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Program of the us ambassador eric garcetti in jawaharlal nehru university postponed due to the protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान का खतरनाक बदला…दुबई में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, धमाके के बाद लगी भीषण आग- VIDEO
Mar 04, 2026 | 09:17 AMहोली के रंग में रंगा पूरा देश, पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर केजरीवाल तक सब ने दी बधाई
Mar 04, 2026 | 09:17 AMनवभारत विशेष: लोग कभी खुश नहीं हो सकते; आधुनिकता की श्वेत क्रांति से बारूद के ढेर तक, जानिए ईरान का पूरा सफर
Mar 04, 2026 | 09:03 AMराज्यसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, महाराष्ट्र पर सस्पेंस बरकरार; क्या नवनीत राणा और तावड़े मारेंगे बाजी?
Mar 04, 2026 | 08:30 AMआज मिलेगा T20 वर्ल्ड कप का पहला फाइनलिस्ट, कोलकाता में होने जा रहा महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
Mar 04, 2026 | 08:26 AMखुद तालिबान से पीट रहा पाकिस्तान…लेकिन US-ईरान के बीच ‘शांतिदूत’ बनने का सपना सजा रहे शहबाज, दिया प्रस्ताव
Mar 04, 2026 | 08:25 AMMiddle East Crisis: एयर इंडिया ने 4 मार्च तक रद्द कीं खाड़ी देशों की उड़ानें, इंडिगो का रेस्क्यू शुरू
Mar 04, 2026 | 08:14 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM














