चंद सेकंड में ट्रेन की चपटे में आ जाती बुज़ुर्ग महिला, देवदूत बनकर पुलिसकर्मी ने यूं बचाई जान- देखें खौफनाक वीडियो

Viral Video
Published on: 
Updated on: 

ललितपुर: बहुत बार इंडियन रेलवे (Indian Railway) यह आग्रह करती है कि, कोई भी रेलवे ट्रैक (Railway Track) ऐसे ही क्रॉस न करें, हमेशा पुल का इस्तेमाल करें। लेकिन, लोग जल्दबाजी की वजह से कई बार अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। बहुत से ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ललितपुर (Lalitpur) से सामने आया है। जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

दरअसल, एक बुज़ुर्ग महिला रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही थी, तभी वहां चंद सेकंड में ट्रेन आ गई, एल्कीन एक पोलिकर्मी की सूझबुझ की वजह से बुज़ुर्ग महिला की जान बच गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं न्यूज एजेंसी ANI ने पूरी घटना का वीडियो भी शेयर किया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना ललितपुर रेलवे स्टेशन की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, बुज़ुर्ग महिला उस समय रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रही थी, जब वहां से एक ट्रेन गुजरने वाली थी। लेकिन पुलिसकर्मी ने फुर्ती से बुजुर्ग महिला को रेलवे ट्रैक से खींचकर प्लेटफॉर्म पर ले आता है। तभी वहां से तेज रफ्तार ट्रेन गुजरती है। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर चंद सेकेंड की भी देर हो जाती तो बुजुर्ग महिला ट्रेन की चपेट में आ जाती। 

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। तभी उसे तेज रफ्तार ट्रेन आती दिखी। उसने जब शोर मचाया तो वहां तैनात रेलवे पुलिसकर्मी ने बिना कुछ सोचे उसकी मदद करने के लिए जान की बाजी लगा दी और महिला की जान बचा ली। घटना का वीडियो सामने आते ही सभी बुजुर्ग महिला की मदद करने वाले पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहे हैं। 

Navbharat Live
navbharatlive.com