- Hindi News »
- State »
- Police Notice To Jitendra Awhad In Case Of Har Har Mahadev Movie Beating Mns Worker
मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ का विरोध करना जितेंद्र आव्हाड को पड़ा भारी, अब पुलिस ने भेजा नोटिस
- Written By: काजल चोपड़े

शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड
ठाणे: मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ (Har Har Mahadev) को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इसी बीच ठाणे में राकांपा (NCP) के नेता व पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर एक सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग भी रोक दी। इस दौरान मनसे के कार्यकर्ता के साथ मारपीट भी हुई। अब इसी इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र आव्हाड को नोटिस (Police Notice) जारी किया है।
फिल्म ‘हर हर महादेव’ को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मॉल में मनसे कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में पुलिस ने विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) को धारा 141 के तहत नोटिस जारी किया है। वर्तक नगर पुलिस ने नोटिस जारी किया है। वहीं, इस नोटिस में कहा गया है कि, इस मामले में जांच के लिए मौजूद रहे। या कोर्ट के सामने पेश होने के लिए जो प्रक्रिया की जाती है उसमें सहयोग करें।
इस मामले में NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) और उनके 100 कार्यकर्ताओं के खिलाफ वर्तक नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही IPC की धारा 141,143,146,149,323,504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले पर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गयी है। एनसीपी के करीब 50 कार्यकर्ताओं को धारा 141 के तहत नोटिस जारी किया गया है। जांच में शामिल होने और जांच में सहयोग करने का नोटिस दिया गया है।
फिल्म ‘हर हर महादेव’ को लेकर एनसीपी और संभाजी ब्रिगेड ने विवाद शुरू कर दिया है। जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) अपने कार्यकर्ताओं के साथ ठाणे के विवियाना मॉल में आए और फिल्म हर हर महादेव का शो बंद कर दिया। इस दौरान राकांपा कार्यकर्ताओं ने एक दर्शक की पिटाई भी की। इस दर्शक की पिटाई का एक वीडियो सामने आया था।
Police notice to jitendra awhad in case of har har mahadev movie beating mns worker
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM-RAHAT Scheme: गोल्डन ऑवर में जीवन बचाना प्राथमिकता, मंत्री प्रकाश आबिटकर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Mar 26, 2026 | 04:18 PMराज ठाकरे से लेकर यूपी की राजनीति तक, हर सवाल का सीधा जवाब; देखिए बृजभूषण शरण सिंह का Exclusive इंटरव्यू
Mar 26, 2026 | 04:14 PMबंगाल चुनाव: ब्लंडर या साजिश? मतदाता सूची से गायब सारे मुसलमान…बसीरहाट से सामने आया हैरान करने वाला मामला
Mar 26, 2026 | 04:08 PMभारत में क्रेडिट ग्रोथ में रिकॉर्ड 61 फीसदी की बढ़ोतरी… रिटेल और MSME सेक्टर ने रचा इतिहास
Mar 26, 2026 | 04:08 PMपाकिस्तान तो दलाल है ही, पर भारत की कूटनीति कमजोर क्यों? ईरान युद्ध पर प्रियंका चतुर्वेदी का वार
Mar 26, 2026 | 04:04 PMIND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐलान, खेले जाएंगे 5 टेस्ट मुकाबले, ये रहा शेड्यूल
Mar 26, 2026 | 04:04 PMईरान जंग का खौफ: एशिया में फिर लौटा ‘कोरोना काल’, कहीं WFH तो कहीं स्कूल बंद; जानें क्या हैं नए नियम?
Mar 26, 2026 | 04:03 PMवीडियो गैलरी

संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM
बस में असिस्टेंट प्रोफेसर की गंदी करतूत! महिला ने बहादुरी से बनाया वीडियो, अब सलाखों के पीछे होंगे साहब
Mar 25, 2026 | 10:06 PM
क्या युद्ध के कारण देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? पीएम मोदी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मची खलबली- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:55 PM
फिल्म धुरंधर-2: माफी मांगो वरना…, गुरबानी और सिगरेट वाले सीन पर आर. माधवन के खिलाफ भड़का सिख समुदाय
Mar 25, 2026 | 09:33 PM
‘अब सदन में गूंजेगी हमारी आवाज’, महिला आरक्षण बिल पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान; देखें यह वीडियो
Mar 25, 2026 | 09:25 PM
‘ऊपर से बजट चमक रहा, नीचे से बटुआ फट रहा’, सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में सरकार को जमकर घेरा- VIDEO
Mar 25, 2026 | 09:19 PM














