- Hindi News »
- State »
- Pod Taxi In Mumbai
जानें क्या है पॉड टैक्सी, मुंबई को कैसे होगा इसका फायदा
- Written By: वैष्णवी वंजारी

पॉड टैक्सी (डिजाइन फोटो)
- 8.8 किमी दूरी
- 38 स्टॉपेज होंगे पूरे रूट पर
- 6 यात्री एक पॉड टैक्सी में कर सकेंगे सफर
- 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
मुंबई, नवभारत नॉलेज डेस्क: आमची मुंबई (Mumbai News) में अब मेट्रो, लोकल ट्रेन, मोनो रेल, बस, टैक्सी और निजी वाहन भी यातायात के लिए कम पड़ रहे हैं. ऐसे में महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने बांद्रा से कुर्ला के बीच पॉड टैक्सी (Pod Taxi ) चलाने का निर्णय किया है. देश की आर्थिक राजधानी को अंतरराष्ट्रीय शहर की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में पॉड टैक्सी एक अहम पड़ाव साबित होगी. इससे मुंबई वासियों को बांद्रा-कुर्ला के बीच ट्रैफिक जाम की समस्या से तो निजात मिलेगी, साथ ही अभी जाया होने वाले 45 मिनट के सफर में समय भी बचेगा.
बांद्रा-कुर्ला एलिवेटेड मार्ग पर चलेगी पॉड टैक्सी
महाराष्ट्र सरकार ने बांद्रा-कुर्ला तक यातायात को सुव्यवस्थित बनाने के लिए पॉड टैक्सी सेवा का अनावरण किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बांद्रा और कुर्ला रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले 8.8 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड मार्ग पर पॉड टैक्सी चलेगी. प्रत्येक पॉड 6 यात्रियों को समायोजित करने में सक्षम होंगे. वे 40 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगे और निर्धारित 8.8 किमी मार्ग पर कुल 38 स्टॉप बनाए जाएंगे. इस पहल को सार्वजनिक निजी भागीदारी से क्रियान्वित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य 2 रेलवे स्टेशनों और बीकेसी के बीच आवागमन की सुविधा को बढ़ाना है.
Thumbs up to CM Eknath Shinde and the Maharashtra government for the green signal to the pod taxi service in Mumbai. This initiative not only fosters efficiency but also aligns with the vision of a modern, connected city. A step towards smarter urban transport! pic.twitter.com/nvaXRnxCQr — ???? (@Renuyaduvanshii) March 9, 2024
1,018 होगी अनुमानित लागत
गौरतलब है कि 2017 में पॉड टैक्सी की लागत प्रति किमी 50 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया गया था. हालांकि अब अनुमानित लागत कथित तौर पर 1,018 करोड़ रुपये आ रही है. प्रस्ताव में बीकेसी के भीतर 5,000 वर्ग मीटर में एक डिपो की स्थापना भी की जाएगी. सूत्रों का कहना है कि पॉड टैक्सी के टिकट की कीमत समेत अन्य विवरण जल्द ही तय किए जाएंगे. 3.5 मीटर लंबाई, 1.47 मीटर चौड़ाई और 1.8 मीटर ऊंचाई वाली पॉड टैक्सियां सार्वजनिक परिवहन में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाएंगी.
सम्बंधित ख़बरें
Birthday: सीएम से केंद्रीय मंत्री तक का सफर, नारायण राणे की राजनीति, जिसने महाराष्ट्र की सत्ता हिला दी
Breaking News: मुंबई एयरपोर्ट के टर्निमल-1 पर लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; राहत और बचाव कार्य जारी
Share Market में उतरने की तैयारी में Mahavitaran कंपनी, बिजली बिल बढ़ेगा या सुधरेगी सर्विस? जानें पूरा प्लान
मुंबई: मलाड के दंगाइयों के घर पर चला बुलडोजर, आरोपी पर ड्रग्स तस्करी का भी आरोप
6.4 लाख लोग हर रोज बांद्रा-कुर्ला (बीकेसी) के बीच सफर तय करते हैं. वर्तमान में उपलब्ध बसें, ऑटो, टैक्सी. और निजी वाहन इतने लोगों की जरूरतों को पूरा करने में कम पड़ रहे हैं. ऐसे में सुव्यवस्थित पॉड टैक्सी बीकेसी के ट्रैफिक जाम समस्या से निजात दिला यात्रा सुगम बनाएगी.
क्या होती है पॉड टैक्सी
पॉड टैक्सी चालक रहित ऑटोमेटेड इलेक्ट्रिक वाहन होते हैं जो 4-6 यात्रियों को कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं. यह ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिला इको-फ्रेंडली यातायात का विकल्प उपलब्ध कराते हैं.
Mumbai’s bustling #Bandra #Kurla Complex to Get First Pod Taxi Service; Check Details Read more at: https://t.co/84sKQCDPv9 #ThisIsMumbaiNotManipur #Mumbai pic.twitter.com/puoeMizM00 — Neha (@NehaCh2304) March 7, 2024
नोएडा में भी है प्रस्तावित
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने सेक्टर 21 में 810 करोड़ रुपये की परियोजना के लिए पॉड टैक्सी सेवा का समर्थन किया है. इसके तहत येडा क्षेत्र के 12 किलोमीटर मार्ग पर 12 स्टेशन बनाए जाएंगे, जो नोएडा, ग्रेटर नोएडा को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेंगे.
Pod taxi in mumbai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp से अब होगी कमाई, नया फीचर आया तो घर बैठे बढ़ेगी इनकम
Apr 10, 2026 | 12:50 PMमहाभियोग से पहले जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, कैश कांड के बाद हुआ था ट्रांसफर
Apr 10, 2026 | 12:43 PMAkshay Kumar ने खोले स्ट्रगल के राज, सुभाष घई के ऑफिस के बाहर घंटों करते थे इंतजार
Apr 10, 2026 | 12:39 PMYRKKH Update: मेहर की साजिश का होगा पर्दाफाश, अरमान के सामने आएगा सच, अभिरा चुकाएगी भारी कीमत
Apr 10, 2026 | 12:31 PMKulfi Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ घर पर बनाएं टेस्टी मटका कुल्फी, जिसके आगे बाजार की महंगी आइसक्रीम भी फेल!
Apr 10, 2026 | 12:13 PMBaisakhi Fashion 2026: इस बैसाखी दिखना है सबसे स्टनिंग? ट्राई करें पटियाला से लेकर को-ऑर्ड के ये लेटेस्ट लुक्स
Apr 10, 2026 | 11:56 AMपेट्रोल का खर्चा खत्म, Royal Enfield की सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, कीमत आपकी जेब पर नहीं पड़ेगी भारी
Apr 10, 2026 | 11:43 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














