नगर-कल्याण रोड पर पिकअप वाहन का एक्सीडेंट, बच्ची की मौत, 3 लोग गंभीर घायल

करजुले इलाके में नगर-कल्याण रोड पर तड़के 5 बजे एक पिकअप का भयानक एक्सीडेंट हो गया। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Pickup vehicle accident on Nagar-Kalyan road
पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

अहमदनगर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहमदनगर (Ahmednagar Accident News) से एक भीषण पिकअप वाहन हादसे की खबर सामने आ रही है। सामने आई खबर के मुताबिक, नगर कल्याण रोड पर करजुले इलाके (Kalyan Road Accident) में सुबह 5 बजे एक पिकअप का भयानक एक्सीडेंट हो गया। इसमें एक बच्ची की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बारे में जानते है विस्तार से..

हादसे में बच्ची की मौत

इसके बारे में मिली अधिक जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 5.30 बजे अहमदनगर-कल्याण रोड पर भीषण हादसा हो गया। दिल दहला देने वाले इस हादसे में पांच साल की एक बच्ची की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सभी घायलों को इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे से से इलाके में सनसनी मची हुई है।

तीर्थयात्रा के लिए जा रहे यात्री

इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। दुर्घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्रारंभिक जानकारी है कि पिकअप में सवार सभी लोग बीड जिले के रहने वाले हैं। इस हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग मंचर से पारनेर की तीर्थयात्रा के लिए निकले थे।

यहां भी हुआ हादसा

आपको बता दें की इस हादसे के अलावा लातूर-उदगीर राजमार्ग पर करडखेल पाटी में दोपहिया वाहन चलाते समय एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। इस हादसे में बालाजी लामतुरे गंभीर रूप से घायल हो जाने की वजह से उनका काफी खून बहा। इस बीच, देर रात उदगीर से लातूर के लिए रवाना हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री संजय बनसोडे ने हादसे में घायल लोगों की मदद की। आये दिन राज्य में हादसों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिसे लेकर प्रशासन भी चिंतित है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com