सीएचसी नामकुम में पीएसए प्लांट से ऑक्सीजन आपूर्ति शुरू

Oxygen Plant
Updated on

-ओमप्रकाश मिश्र

रांची: रांची (Ranchi) में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के मद्देनजर सरकारी अस्पतालों (Government Hospitals) में ज़िला प्रशासन द्वारा व्यवस्था लगातार बेहतर की जा रही है। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामकुम में पीएसए प्लांट (PSA Plant) से ऑक्सीजन आपूर्ति (Oxygen Supply) शुरू (Start) कर दी गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामकुम में शुरू किया गया यह पीएसए प्लांट 125 एलपीएम का है। इसके माध्यम से सीएचसी में 20 बेड में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी।

सीएसआर के तहत किया गया काम

गौरतलब है कि सीएचसी नामकुम में अरविंद मिल्स के द्वारा सीएसआर के तहत पीएसए प्लांट उपलब्ध कराया गया था। जिला प्रशासन की ओर से पाइपलाइन और जनरेटर सेट लगाने का काम तत्परता से किया गया और अब प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति भी शुरू हो गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com