- Hindi News »
- State »
- Out Of The Scuffle Now The Case Of Assault In Gorakhpur University Has Reached Social War And Strike Students Are Adamant On The Removal Of Vice Chancellor
हाथापाई से निकल अब सोशल वार व धरने तक पहुंचा गोरखपुर विश्वविद्यालय में मारपीट का मामला, छात्र कुलपति को हटाने पर अड़े
- Written By: किर्तेश ढोबले

लखनऊ: बीते 21 जुलाई को गोरखपुर विश्वविद्यालय (Gorakhpur University) के प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कार्यालय पर हुए विवाद और मारपीट का मामला अब जमीन से निकल सोशल वार पर पहुँच गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन और एबीवीपी के बीच चला आ रहा विवाद अब सोशल प्लेटफोर्म पर तेजी से दौड़ रहा है। जहाँ एबीवीपी के लोग विश्वविद्यालय में हुए विवाद के लिए कुलपति और प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे थे तो इसके बचाव में अब विश्वविद्यालय का स्टाफ सोशल प्लेटफोर्म पर सक्रिय हो गया है।
फिलहाल दोनों तरफ से सोशल मीडिया के मौजूदा प्लेटफोर्म पर तर्कों की बाढ़ आ गयी है। ट्विटर, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम पर घटना की निंदा करते हुए जहाँ एबीवीपी के लोग पोस्ट करना शुरू कर दिए तो वहीँ विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कुलपति कार्यालय में हुई घटना की निंदा की।
फिलहाल गोरखपुर विश्वविद्यालय का यह मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक़ गोरखपुर विश्वविद्यालय का यह जह्ग्दा अब बड़े आन्दोलन का रुप लेता जा रहा है। गोरखपुर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो राजेश सिंह और छात्रों के बीच का यह विवाद सोशल मीडिया के अलावा एकबार फिर से धरने में बदल गया और बुधवार को छात्र धरने पर बैठ गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रसंघ गेट पर धरना दे रहा है और कुलपति पर भ्रष्टाचारी होने और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे के साथ “कुलपति यहां से जाएं” जैसी मांग छात्रों द्वारा की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
CM योगी ने किया बड़ा ऐलान, पत्रकारों को अब नहीं होगी इलाज की चिंता; शुरू होगी कैशलेस सुविधा
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
शादी के नाम पर 30 लाख की चपत! 25 परिवारों को बर्बाद करने वाले फर्जी IAS की तलाश में जुटी गोरखपुर पुलिस
बताते चलें कि गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो। राजेश सिंह से बीती 21 जुलाई को फीस वृद्धि एवं एबीवीपी कार्यकर्ताओं के निलंबन को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मारपीट किया था और बचाव में आई पुलिस से भी उनकी झड़प हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने एबीवीपी के 22 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज कर 08 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद अब एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर कुलपति के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया और इसके जवाब में विश्वविद्यालय के शिक्षक भी अब मैदान में उतर गए हैं।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं छात्र नेताओं ने कुलपति को हटाने को लेकर अभियान छेड़ रखा है। उनका कहना है कि छात्रों की समस्याओं की लगातार की जा रही अनदेखी ही इस हिंसात्मक घटना का मुख्य कारण है और लगातार छात्रहितों की अनदेखी करना विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए आम बात है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन दूध का धुला नहीं है और जब किसी चीज की अति हो जाती है तभी ऐसी घटनाएं होती हैं।
– राजेश मिश्र
Out of the scuffle now the case of assault in gorakhpur university has reached social war and strike students are adamant on the removal of vice chancellor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ayushman Card होने पर भी अस्पताल ने किया इलाज से इनकार? बस यहां करें एक कॉल; बिना किसी देर होगा एक्शन
Apr 07, 2026 | 05:43 PMमेरी हत्या की रची साजिश, कथोरे ने गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला को दी थी सुपारी, व्यवसायी पनवेलकर का दावा
Apr 07, 2026 | 05:32 PMतेजस्वी सातपुते की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अशोक खरात मामले में ED की भूमिका और CDR लीक पर की बात
Apr 07, 2026 | 05:29 PMPriyanka Chopra ने पूल साइड एंजॉय किया फैमिली वीकेंड, बिकिनी लुक से ज्यादा कच्ची कैरी ने खींचा फैंस का ध्यान
Apr 07, 2026 | 05:26 PMनेट्स में अर्जुन तेंदुलकर की आग उगलती यॉर्कर, चारों खाने चित्त हुए ऋषभ पंत; देखें वीडियो
Apr 07, 2026 | 05:23 PMManipur Violence: फिर सुलग उठा मणिपुर, रॉकेट हमले में 2 मासूमों की मौत से भड़की हिंसा; कई जिलों में इंटरनेट ठप
Apr 07, 2026 | 05:09 PMजातिगत जनगणना पर सवाल: OBC के लिए अलग कॉलम की मांग तेज, भंडारा के सामाजिक संगठनों ने जताया भारी असंतोष
Apr 07, 2026 | 05:06 PMवीडियो गैलरी

“असम को बेच दिया!” राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM














