पति ने सुंदरता को लेकर मारा ताना, पत्नी ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को जलाया

suicide
File Photo
Published on
Updated on

बेंगलुरु: पति-पत्नी (Husband-Wife Argument) के बीच विवाद होना कोई बड़ी बात नहीं होती है। कहा जाता है बिना लड़ाई के तो प्रेम भी नहीं बढ़ता है। लेकिन ये झगड़ा तब तक अच्छा लगता है, जब तक विवाद ज़्यादा न बढ़ जाए। अक्सर लोग गुस्से में आकर कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग कर देते हैं, जो काफी दर्द दे जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला कर्नाटक (Karnataka) से सामने आया है, जहां एक महिला ने केवल इसलिए सुसाइड (Suicide case) कर लिया, क्योंकि उसके पति ने उसके शरीर की बनावट को लेकर झगड़े में टिप्पणी कर दी, जिससे उसे काफी तकलीफ हुई। 

यह मामला कर्नाटक के बेंगलुरु (Bengaluru) का है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह घटना डीजे हल्ली इलाके की है। मृतक महिला यहां अपने पति के साथ रहती थी। बताया गया है कि, बीते सोमवार को महिला के पति ने उसे उसके शरीर की बनावट और सुंदरता को लेकर उसे ताना मार दिया था। जिसके बढ़ वह काफी परेशान हो गई। लेकिन उसकी परेशानी बाद में गुस्से का रूप ले ली। रिपोर्ट के अनुसार, महिला को इतना गुस्सा आया कि उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। 

जिसके बाद पड़ोसियों ने आग देखते ही उस पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में वह पीड़िता को अस्पताल लेकर गए। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी गई। उधर अस्पताल में महिला की इलाज शुरू हुआ लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, महिला के माता-पिता ने उसके पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। इसके बाद पुलिस ने महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि, पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com