- Hindi News »
- State »
- Other States »
- Villages That Save Traditional Art And Culture In Jharkhand Will Get Priority Investors Will Get Encouragement
झारखंड में पारंपरिक कला और संस्कृति को सहेजने वाले गावों को मिलेगी प्राथमिकता, निवेशकों को मिलेगा प्रोत्साहन
- Written By: दिपक.पांडे

– ओमप्रकाश मिश्र
रांची : राज्य सरकार (State Government) पर्यटन नीति (Tourism Policy) के तहत ग्रामीण पर्यटन (Rural Tourism) के माध्यम से झारखंड (Jharkhand) की समृद्ध सांस्कृतिक (Cultural) परंपराएं (Traditions) और रीति-रिवाज से पर्यटकों को अवगत कराएगी। इस पहल का लाभ अंततः ग्रामीणों को मिले यह सुनिश्चित किया जायेगा। राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।
नीति के तहत ग्रामीण पर्यटन के लिए पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए विभाग द्वारा गांव को अधिसूचित किया जाएगा। ऐसे गांव को ग्रामीण पर्यटन गांव घोषित करने की पूर्व शर्त यह होगी कि उनमें पारंपरिक कला और संस्कृति की प्रधानता होनी चाहिए। ऐसे गांवों में आपसी सहयोग और जीविका को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पर्यटन समितियों का गठन किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए स्वयं सहायता समूहों का सहयोग विभाग लेगा।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: बमों की बारिश के बीच कैसा धरोहर दिवस, कुछ तथ्य और कई चुनौतियां
नवभारत निशानेबाज: ट्रंप का कैबिनेट पर उपकार, देने लगे जूतों का उपहार
अकोला से उठे विरोध का असर: ‘ईठ्ठला’ नाटक फिलहाल स्थगित, निर्माताओं ने बदलाव का दिया आश्वासन
IPL 2026 से पहले MS Dhoni की मुश्किलें बढ़ी, अब इस मामले में लगा जुर्माना
आदर्श गांव के रूप में विकसित होंगे गांव
पहले चरण में विभाग द्वारा चिह्नित किए गए गांव वे होंगे जहां पर्यटन स्थल गांव के समीप होंगे या वहां पर्यटन को बढ़ावा देने की गुंजाइश हो। ताकि एक आकर्षक टूर पैकेज के जरिये पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। ऐसे चिह्नित गांव आदर्श गांव के रूप में विकसित होंगे। सड़कों, गलियों, जल निकासी, पार्किंग, बस स्टैंड, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, पर्यटक सूचना केंद्र, ओपन एयर थिएटर, लैंडस्केपिंग, क्राफ्ट बाजार, नेचर ट्रेल्स जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही, ग्रामीण पर्यटन हब के रूप में विकसित करने के लिए स्थानीय कारीगरों और शिल्प केंद्रों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। ऐसे गांवों में स्थानीय व्यंजनों, स्थानीय हस्तशिल्प और सांस्कृतिक पहलुओं को बढ़ावा देने के लिए कार्य होंगे। इसके प्रभावी प्रबंधन के लिए पंचायती राज संस्था के सदस्यों को शामिल करते हुए “ग्रामीण पर्यटन उपसमिति” का गठन किया जाएगा।
सरकार देगी छुट
ग्रामीण पर्यटन के लिए अधिसूचित गांव से बिजली के लिए कोई राशि नहीं ली जाएगी। गांव के घर को नया स्वरूप देने के लिए और धन उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय संस्थानों के साथ उचित तालमेल सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षक, स्वच्छ और आरामदायक प्रवास सुनिश्चित किया जा सके। पर्यटन विभाग ऐसे ग्रामीण पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार और प्रचार के लिए उचित कदम उठाएगा। झारखंड के ग्रामीण जीवन को प्रदर्शित करने के लिए निजी उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की योजना सरकार की है, जिसे जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।
Villages that save traditional art and culture in jharkhand will get priority investors will get encouragement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
BCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMउधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PMकेदारनाथ यात्रा 2026: भारी बर्फबारी भी नहीं रोक पाई भक्तों का रास्ता! तैयारियां तेज गति से जारी
Apr 08, 2026 | 10:15 PMबुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PMहवाई सीमा में घुसा विदेशी विमान तो टूटेगा सीजफायर, IRAN ने US-इजरायल को दिया आखिरी अल्टीमेटम
Apr 08, 2026 | 09:57 PMवीडियो गैलरी

सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM














