

हैदराबाद. तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर (Telangana Chief Minister K Chandrasekhar Rao) को रविवार को तबियत के बाद हैदराबाद के एआईजी अस्पताल (AIG Hospital) में भर्ती कराया गया है। इलाज जारी है।
इस संबंध में एआईजी अस्पताल ने कहा, "तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर को पेट में अप्रत्याशित तकलीफ के बाद रविवार सुबह हैदराबाद के एआईजी अस्पताल ले जाया गया। उनके पेट में एक छोटा सा अल्सर (छाला) हो गया है और इलाज शुरू कर दिया गया है। उनके अन्य सभी पैरामीटर सामान्य हैं।"
https://twitter.com/ANI/status/1634877038615236611?cxt=HHwWhsDUoaaAoLAtAAAA
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अभी डॉक्टरों की निगरानी में है। CM को पेट में तकलीफ हुई थी। जिसके बाद उन्हें उनके सरकारी आवास प्रगति भवन से गच्चीबोवली के एआईजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक एंडोस्कोपी और सीटी स्कैन जैसे टेस्ट किए गए और पता चला कि केसीआर के पेट में अल्सर है।
इलाज करने वाले डॉक्टरों ने कहा कि CM के अन्य जांच परिणाम सामान्य आए हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। एआईजी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बयान में कहा कि टेस्ट डॉ. डी नागेश्वर रेड्डी के दायरे में किए गए थे।