- Hindi News »
- State »
- Other States »
- Tamil Nadu Chief Minister M K Stalin Announces Package For Farmers Of Cauvery Delta
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने की कावेरी डेल्टा के किसानों के लिए पैकेज की घोषणा
- Written By: किर्तेश ढोबले

File Photo
नागपट्टिनम/तमिलनाडु: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन (MK Stalin) ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार कावेरी डेल्टा के किसानों के लिए 61.09 करोड़ रुपये के ‘कुरुवई धान फसल पैकेज’ का विस्तार करेगी, जैसा पिछले वर्ष किया गया था।
उन्होंने कहा कि इससे खाद्यान्न की पैदावार बढ़ाने में मदद मिलेगी। डेल्टा क्षेत्र के जिलों के दो दिवसीय दौरे के समापन पर स्टालिन ने कहा कि पैकेज में डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) और पोटाश जैसे उर्वरकों और कृषि उपकरणों समेत प्रमाणित बीजों के वितरण के लिए 47 करोड़ रुपये का प्रावधान होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस कुरुवई पैकेज से करीब तीन लाख किसानों को फायदा होगा। पिछले साल की तरह इस साल भी हम धान की खेती में लक्ष्य को पार करने और डेल्टा जिलों में पैदावार बढ़ने की उम्मीद करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
‘DMK एक बुरी शक्ति है…’ टीवीके चीफ विजय ने साधा MK स्टालिन पर निशाना, तमिलनाडु में बढ़ी सियासी हलचल
अमित शाह का दांव-पेंच तमिलनाडु में शुरू, चुनाव से ठीक पहले NDA में शामिल हुई PMK
SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा रहे तमिलनाडु के सीएम, स्टालिन के साथ 48 दल भी खटखटाएंगे दरवाजा
‘जीवित नेताओं के नाम पर खैरात न बांटे’, हाईकोर्ट की स्टालिन सरकार को फटकार
तिरुचिरापल्ली में स्टालिन ने कहा कि उत्तर-पूर्वी मॉनसून के आगमन के पहले कावेरी डेल्टा क्षेत्र में सिंचाई नहरों और जलाशयों से गाद निकालने का काम किया गया है। किसानों के फायदे के लिए मेट्टूर बांध से भी पानी छोड़ा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘दो दिवसीय यात्रा ने मुझे अत्यधिक संतुष्टि दी। पिछले साल, हमने गाद निकालने का काम शुरू किया और सुनिश्चित किया कि कावेरी का पानी अंतिम छोर तक पहुंचे।” स्टालिन ने कहा कि गाद निकालने के लगभग 683 कार्य पूरे हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कावेरी का पानी अब अंतिम छोर तक जाएगा… इससे उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। किसान खुश होंगे।” कावेरी डेल्टा जिलों की दो दिवसीय यात्रा के समापन पर स्टालिन ने मंगलवार को नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई और तिरुवरुर जिलों में गाद निकालने के कार्य का निरीक्षण किया।
कुरुवई धान की फसल की खेती से पहले राज्य सरकार ने तिरुचिरापल्ली, करूर, अरियालुर, पेरम्बलुर, पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई और कुड्डालोर जिलों में 4,964.11 किलोमीटर के क्षेत्र में सिंचाई नहरों और जलाशयों की सफाई का काम शुरू किया था जिसे पूरा कर लिया गया है। (एजेंसी)
Tamil nadu chief minister m k stalin announces package for farmers of cauvery delta
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM














