- Hindi News »
- State »
- Other States »
- New Syllabus Of Ncc Will Be Implemented In Schools And Colleges Of Jharkhand Major General M Inderbalan
झारखंड के स्कूल-कॉलेजों में लागू होगा एनसीसी का नया सिलेबस : मेजर जनरल एम इन्द्रबालन
- Written By: दिपक.पांडे

– ओमप्रकाश मिश्र
रांची : झारखंड (Jharkhand) के स्कूलों (Schools) और कॉलेजों (Colleges) में एनसीसी (NCC) के नए पाठ्यक्रम (New Syllabus) की योजना (Scheme) लागू की जाएगी जिसके लिए राज्य सरकार की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। साथ ही च्वाईस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम की नीति के तहत इसे कोर्स में शामिल किया जाएगा। उक्त बातें बिहार-झारखंड एनसीसी निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल एम इन्द्राबालन ने करमटोली चौक स्थित एनसीसी कैंपस में आयोजित एक समारोह में कही।
मेजर जनरल एम इन्द्रबालन ने बताया कि अब तक एनसीसी द्वारा कैडेट्स प्रशिक्षण में कई तरह के बदलाव किए गए हैं, जिसमें नई शिक्षा पद्धति के अनुरूप विश्वविद्यालय में विषय के तौर पर कार्यान्वयन का अनूठा कदम है। नई योजना के तहत एनसीसी कैडेट्स के परफॉर्मेंस में मार्क्स का फायदा मिलेगा साथ ही एकेडमिक रूप से मान्यता मिल सकेगी। अब तक एक्स्ट्रा कैरिकूलम के तहत एनसीसी की ट्रेनिंग होती थी और राज्य की नीतियों के अनुसार ही कैडेट्स को लाभ मिल पाता था। मेजर जनरल ने कहा कि ऐसे कॉलेज और स्कूलों को भी चिन्ह्ति किया जायेगा जो एनसीसी ट्रेनिंग की मान्यता लेकर बैठे है और वो एक्ट के आधार पर प्रशिक्षण का कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि ऐसे कॉलेज और स्कूलों को जिनका परफॉर्मेंस संतोषप्रद नहीं है, उन्हें एनसीसी एक्ट के तहत नोटिस दिया जाएगा तत्पश्चात कार्यवाही की जायेगी। एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण के लिए नए प्राध्यापकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सांसद के घर के पास चली गोलियों! जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की दिनदहाड़े हत्या, रांची में दहशत का माहौल
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: 772 पदों पर भर्ती, 7वीं-10वीं पास के लिए मौका
Sanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव
Dhanbad सिलेंडर ब्लास्ट में हुई 3 लोगों की मौत, सामने आई चौकानें वाली वजह; मची अफरा-तफरी
मेजर जनरल ने कहा कि झारखंड राज्य में नेवल कैडेट का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ दिया गया है और पतरातू में इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तिलैया डैम में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रस्ताव तैयार है और इस संबंध में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की स्वीकृति दी है। उम्मीद है कि जल्द ही तिलैया डैम में भी प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया जायेगा। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को भी संबोधित करते हुए नई नीतियों और एनसीसी प्रक्षेत्र में नई शिक्षा नीतियों की भी जानकारी दी और कैडेट्स के सवालों का जवाब भी दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रिगेडियर मनीष त्रिपाठी, कर्नल एच के पाठक सहित एनसीसी के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
New syllabus of ncc will be implemented in schools and colleges of jharkhand major general m inderbalan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर शहर में जलवायु परिवर्तन से बढ़ा हीटवेव खतरा, स्वास्थ्य पर गंभीर असर; विशेषज्ञों ने जताई चिंता
Apr 27, 2026 | 02:35 PMसुनेत्रा पवार की भूमिका पर टिकी नजरें! क्या पिंपरी-चिंचवाड़ में एनसीपी को मिलेगा विधान परिषद का ‘बूस्टर डोज’?
Apr 27, 2026 | 02:16 PMचलती ट्रेन से गिरा युवक, चेन पुलिंग के बाद भी नहीं रुकी ट्रेन; रेलवे ने दिए जांच के आदेश
Apr 27, 2026 | 02:10 PMMohini Ekadashi: आज मोहिनी एकादशी व्रत, जरूर पढ़ें ये चमत्कारी कथा, जीवन से दूर होंगे सारे कष्ट
Apr 27, 2026 | 01:39 PMमुंबई: राघव चड्ढा के घर के बाहर ‘आप’ का जोरदार विरोध; गद्दार के नारों के बीच 8 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज
Apr 27, 2026 | 01:19 PMगर्मियों में मिलने वाला यह काला फल है डायबिटीज का काल! बस जान लें खाने का सही तरीका
Apr 27, 2026 | 12:57 PMपहले खाई बिरयानी और फिर खाया तरबूज, पूरे परिवार की मौत, मुंबई के पायधुनी में 4 की मौत से सहमे लोग
Apr 27, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM














