क्लास रूम में हाजरी के टाइम पहुंच जाता है लंगूर, आगे वाली बेंच पर बैठकर करता है ये काम...

jharkhand-hazaribagh-langur-is-coming-to-class-everyday-listens-to-the-teacher
Pic Credit- Social Media
Published on
Updated on

नयी दिल्ली: झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग (Hazaribagh) से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है। यहां एक लंगूर रोजाना स्कूल में जाकर क्लास अटेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर लंगूर की क्लास में बेंच पर बैठने की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। यह लंगूर रोजाना स्कूल  में क्लास के वक्त आता है। कुछ देर के लिए ही क्लास अटेंड करता है। फिर 10 बजे वह चला जाता है। 

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला हजारीबाग जिले (Hazaribagh) के चौपारण प्रखंड के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दनुआ का है। यहां मंगलवार को लंगूर 10 बजे आया और 7वीं कक्षा में आकर आगे वाली बेंच पर बैठ गया। स्कूल टीचर रतन कुमार वर्मा बताया कि, यह लंगूर पिछले शनिवार को भी स्कूल आया था और 9वीं क्लास में पढ़ा रहे शिक्षक की बात सुनता रहा। इसके बाद वह सोमवार को और बारी-बारी से सभी क्लास में गया।

क्लास में लंगूर का अचानक आकर बैठना सबके लिए बड़ा हैरानी भरा रहा। शुरुआत में तो बच्चे व शिक्षक इस लंगूर से डरते रहे और इसे भगाने का कोशिश करते रहे। लेकिन, लंगूर वहां से नहीं गया। रतन कुमार वर्मा ने स्कूल परिसर के सुरक्षा के लिए वन विभाग से लंगूर को पकड़ने की गुहार भी लगाई। 

इसी बीच गौतम बुद्ध वन्य प्राणी आश्रयणी के वनकर्मी विद्यालय पहुंचे। उन्होंने लंगूर को पकड़ने की काफी कोशिश की। लेकिन, लंगूर उनके हाथ नहीं लगा। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com