बंगाल : बड़ा हादसा, नहर में गिरी बस, छह प्रवासी मजदूरों की मौत

death
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Updated on

रायगंज : पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक बस के नहर में गिरने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 10 बजे हुई जब पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलग-अलग जिलों से करीब 20 प्रवासी मजदूरों को लेकर चार्टर्ड बस उत्तर प्रदेश में लखनऊ की ओर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि रायगंज पुलिस थाना इलाके में रूपाहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बस एक नहर में गिर गयी। घटना में दो लोग घायल भी हो गए और उन्हें रायगंज मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि वह गोताखारों की मदद से नहर में यह तलाश कर रही है कि क्या अब भी कोई लापता है। 

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूर अपने घर लौट आए थे। अब वे कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लेने के बाद वापस अपने कार्य स्थलों पर जा रहे थे। झारखंड से कुछ मजदूरों को लेने के बाद बस पश्चिम बंगाल में रह रहे मजदूरों को लेने आयी। जब घटना हुई तब बस लखनऊ की ओर जा रही थी। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com