- Hindi News »
- State »
- Other States »
- Azim Premji Expressed His Desire To Invest In Jharkhand Positive Discussion Was Also Held On The Establishment Of Azim Premji University In The State
अजीम प्रेमजी ने झारखंड में निवेश की इच्छा जताई, राज्य में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना पर भी हुई सकारात्मक चर्चा
- Written By: दिपक.पांडे

– ओम प्रकाश मिश्र
रांची : मुख्यमंत्री (Chief Minister) हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने आज झारखंड मंत्रालय से दवा कंपनी (Pharmaceutical Company) विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी (Azim Premji) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विकास के कई मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की। वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष अजीम प्रेमजी ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में झारखंड अजीम प्रेम जी फाउंडेशन और विप्रो के लिए महत्वपूर्ण राज्य बनेगा।
अजीम प्रेमजी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके नेतृत्व में झारखंड दिन प्रतिदिन सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों की सराहना की और झारखंड में निवेश की इच्छा जताई। प्रेमजी ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और विप्रो गुणवत्तापूर्ण उच्चतर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना चाहती है। झारखंड में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना, स्वास्थ्य के लिए स्टेट ऑफ द आर्ट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की स्थापना एवं आईटी पार्क फॉर जॉब एम्पलाईमेंट के लिए और जीविका के लिए अनेकों कार्य योजनाओं को झारखंड की जमीन पर उतारने के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन पूरी तरह तैयार है।
सम्बंधित ख़बरें
असम चुनाव से पहले बड़ा सियासी मंथन! गौरव गोगोई की हेमंत सोरेन से मुलाकात, क्या है सियासी संदेश?
IPL 2026 से पहले MS Dhoni की मुश्किलें बढ़ी, अब इस मामले में लगा जुर्माना
झारखंड हादसे में सभी ने गंवाई जान, उड़ान के 23 मिनट बाद रडार से हुआ था गायब, खराब मौसम बना कारण!
हाईकोर्ट ने ED अफसरों के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब
झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश
वार्ता के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा वैश्विक कोरोना महामारी काल में झारखंड को दिए गए सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके संस्था द्वारा जो सहयोग झारखंड वासियों को मिला है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन तथा विप्रो, राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी तो निश्चित रूप से हम झारखंड को कई क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बना सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड संभावनाओं से भरा प्रदेश है। यहां के लोग सीधे और सरल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में जितना विकास होना चाहिए था, आशानुरूप उतना विकास नहीं हो पाया है। इन सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड खेल और खिलाड़ियों के लिए भी जाना जाता है। विश्व क्रिकेट और हॉकी में हमारे बच्चों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हमारा राज्य प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है, बस जरूरत है कि यहां के हुनरमंद लोगों को हम पहचाने और उस पर कार्य करें।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने व्यक्तिगत तौर पर अजीम प्रेमजी को झारखंड आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप झारखंड पधारें मैं स्वयं आपको इस राज्य की संभावनाओं से रूबरू कराऊंगा। राज्य सरकार और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन मिलकर राज्य को नई दिशा देने में महती भूमिका निभाएंगे। अजीम प्रेमजी ने मुख्यमंत्री के निमंत्रण को स्वीकारते हुए जल्द ही झारखंड आने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और विप्रो झारखंड की जनता के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है।वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सीईओ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन अनुराग बेहर, फिया फाउंडेशन के स्टेट हेड जॉनसन टोपनो सहित अन्य उपस्थित थे।
Azim premji expressed his desire to invest in jharkhand positive discussion was also held on the establishment of azim premji university in the state
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
करियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
Apr 03, 2026 | 09:07 PMहवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 09:00 PMDhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
Apr 03, 2026 | 08:57 PM‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 08:53 PM‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Apr 03, 2026 | 08:48 PMक्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
Apr 03, 2026 | 08:46 PM‘हम रोल तय नहीं करते…’ बेटी आराध्या की पेरेंटिंग पर अभिषेक बच्चन ने खोले घर के सीक्रेट्स
Apr 03, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














