सिद्धू मूस वाला मौत के बाद फिर एक पंजाब सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला, रैपर यो यो हनी सिंह ने की निंदा

Punjabi Singer Alfaaz Attacked
Published on
Updated on

मुंबई: दिवंगत गायक सिद्धू मूस वाला (singer Sidhu Moose Wala) की मौत के बाद फिर से एक बार पंजाब के मोहाली में एक और घटना सामने आई है। सिंगर अल्फाज सिंह (Singer Alfaaz)  पर भी जानलेवा हमला किया गया है। हमले के बाद गायक बुरी तरह से घायल हो गए है। सिंह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर की निगरानी में इलाज करा रहे है। ऐसे में अब  रैपर यो यो हनी सिंह (Honey Singh) ने इंस्टाग्राम पर इस घटनाक्रम की पुष्टि की है और साथ ही इस जानलेवा हमले की निंदा भी की हैं। गायक-रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिंगर अल्फाज सिंह की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेते दिखाई दे रहे हैं। 

 हनी सिंह ने लिखा- 'मेरे भाई @itsaslialfaaz पर कल रात हमला किया गया है। यह पोस्ट वायरल होता देख हनी सिंह ने अपने अकाउंट से अल्फाज सिंह की तस्वीर और पोस्टहटा दिया। इस घटना के बारे में विस्तार से बोलते हुए द ट्रिब्यून ने बताया कि पंजाब पुलिस ने अमनजोत सिंह पंवार उर्फ ​​अल्फाज़ को मारने के लिए विक्की नाम के एक आरोपी को पकड़ लिया है।'

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है। साथ ही सभी को आश्वाशन दिया जा रहा है कि डरने की जरुरत नहीं है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com