हरियाणा: पंचकुला में बारिश का कहर, नदी के तेज बहाव में अचानक बह गई महिला की कार; बाल बाल बची- देखें Video

Haryana-Panchkula-rain-river-car
Photo: Video Screengrab
Published on: 
Updated on: 

चंडीगढ़: हरियाणा (Haryana) के पंचकुला (Panchkula) में बारिश ने कहर मचा दिया है। पंचकुला ( Panchkula) के खरक मंगोली (Kharak Mangoli) में एक महिला अपनी कार से यहां एक मंदिर में पूजा करने के लिए आई थी। बारिश के कारण नदी में अचानक पानी का बहाव तेज होने से इस महिला की कार बह गई और वह इसमें फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों महिला को पानी से बाहर निकला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कार नदी के पास खड़ी थी, लेकिन बारिश के कारण नदी में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और पानी अपने साथ कार को भी बहा ले गया। कार ब्रिज के नीचे अटक गई है, क्रेन की मदद से कार को निकालने का प्रयास जारी है।

https://twitter.com/ANI/status/1672913634497011713

कुछ लोगों ने कार में फंसी महिला को निकाला। इसके लिए कुछ लोग रस्सी का उपयोग करते हुए कार तक पहुंचे और गेट खोलकर महिला को बचाया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और भर्ती कराया गया है ।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कैसे उन्होंने महिला को उफनती नदी से बाहर निकलने में मदद की। उन्होंने कहा, "...हममें से 10-15 लोगों ने रस्सियों की मदद से महिला को बाहर निकाला..."

पंचकुला पुलिस कांस्टेबल विजय कुमार ने कहा कि हमारे पास 9:28 पर सूचना आई थी जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे। पानी के तेज़ बहाव के कारण हमें गाड़ी तक पहुंचने में मुश्किल हो रही थी। हमने रस्से की मदद से गाड़ी में फंसी महिला तक पहुंचे और उसे बाहर निकाला। हमने महिला को बचाया और सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती कराया। वह महिला अभी स्थिर है।  

Navbharat Live
navbharatlive.com