क्या है, अमृत भारत स्टेशन योजना
अमृत भारत स्टेशन योजना में दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाते हुए स्टेशनों के विकास की योजना है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों के लिए मास्टर प्लान तैयार कर यात्री सुविधाओं को बढ़ाना है। स्टेशन प्लेटफॉर्म से लेकर एफओबी, प्रतीक्षालय, कैफेटेरिया, लिफ्ट,एस्कलेटर आदि जरूरी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। सभी श्रेणियों के स्टेशनों पर उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे, इसके अलावा स्टेशन के बाहर भी सड़कों को चौड़ा करने, अतिक्रमण हटाने अच्छे से डिज़ाइन किए गए साइनेज, पैदल मार्ग, सुनियोजित पार्किंग क्षेत्र, बेहतर प्रकाश व्यवस्था,दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं आदि सुधार स्टेशन परिसर में होंगे। रेल मंत्रालय ने "अमृत भारत स्टेशन" योजना में स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए एक नई नीति तैयार की है।