नाना पटोले ने लगाए गंभीर आरोप, 'समीर वानखेड़े कर सकते हैं बीजेपी को बर्बाद, इसलिए हो रही जांच'

nana-patole-on-sameer-wankhede-bjp-rss-congress
Published on: 
Updated on: 

सोलापुर : NCB के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेडे (Sameer Wankhede) की फिलहाल सीबीआई (CBI) जांच कर रही है। आर्यन खान मामले में उनकी जांच चल रही है। इसीबीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, समीर वानखेडे का संबंध बीजेपी (BJP) से है। नाना पटोले ने कहा कि समीर वानखेड़े की पूछताछ के पीछे, दाल में जरूर कुछ काला है! वानखेड़े के पास बीजेपी और संघ (RSS) से जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं, जो उन्हें बर्बाद कर  सकती हैं।

नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा, समीर वानखेडे संघ के मुख्यालय में जाकर संघ प्रमुख से मिले। उसके बाद समीर वानखेड़े के पीछे यह मुसीबत लग गई। इसमें कुछ तो  दाल में काला है! राज्य में बीजेपी के नेता कह रहे थे कि अगर समीर वानखेड़े के बाल भी बांका हुआ तो हम देख लेंगे। अब सीबीआई और ईडी केंद्र सरकार के दो बंदरगाह बन गए हैं। सीबीआई समीर वानखेडे से पूछताछ कर रही है। अब कहां गए बीजेपी के ये लोग?

पटोले (Nana Patole) ने आगे कहा, 'समीर वानखेडे के मामले में ऐसा क्या हुआ,  मोहन भागवत से मुलाकात के बाद उनकी जांच शुरू हो गई। इसमें कुछ न कुछ बातें सामने आएंगी। इसमें कुछ छिपा है।' वानखेड़े के पास कुछ ऐसी चीजें हैं जो बीजेपी और संघ को कमजोर कर सकती हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या इस वजह से उनकी जांच की जा रही है? नाना पटोले ने यह कहकर वानखेड़े की जांच पर सवाल उठाया है कि संघ मुख्यालय जाकर ही उन पर हो रही जांच के मुद्दे को सुलझाना जरूरी है।