- Hindi News »
- State »
- Municipal Administration Was Successful In Recovering Rs 100 Crore In 8 Months
8 माह में 100 करोड की वसूली करने में मनपा प्रशासन कामयाब- मनपा प्रशासक जी. श्रीकांत का नियोजन व उपायुक्त थेटे की रंग लायी मेहनत
- Written By: शफीउल्ला हुसैनी

छत्रपति संभाजीनगर: महानगर पालिका की स्थापना होकर 41 साल गुजर गए। मनपा की स्थापना के बाद पहली बार चालू आर्थिक वर्ष के 8 माह 7 दिन में संपत्ति व पेयजल कर की राशि के रुप में 100 करोड़ की राशि वसूली गई। मनपा प्रशासक जी. श्रीकांत ने करों की बकाया राशि वसूलने के लिए किया गया बेहतर नियोजन तथा उपायुक्त अपर्णा थेटे ने वसूली के लिए उठाए सख्त कदम के चलते मनपा के इतिहास में पहली बार कम समय में 100 करोड़ रुपए करों की राशि के रुप में वसूलने में मनपा प्रशासन कामयाब हुआ।
मनपा की उपायुक्त अपर्णा थेटे ने बताया कि मनपा प्रशासक जी. श्रीकांत ने पदभार संभालते ही मनपा की कमजोर आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए करों की बकाया राशि वसूलने पर जोर दिया। उसके लिए प्रशासक जी. श्रीकांत ने चालू आर्थिक वर्ष के लिए प्रशासन की ओर से तय किया गया 250 करोड़ का उध्दिष्ट पूरा करने के लिए वसूल कर्मचारियों को उनके के लिए तय की गई संपत्तियों की संख्या का गुगल शीट पर डेटा तैयार कर दिया। इसके लिए मनपा प्रशासक जी. श्रीकांत ने जीएसटी के राजीव झाडे की सेवा अधिग्रहित कर उन्होंने इसके लिए परिश्रम लिए।
सम्बंधित ख़बरें
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, बने नंबर-1, इस मामले में ‘किंग’ की बादशाहत बरकरार
नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
बारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
बकायादारों से सख्ती बरतते ही तिजोरी में जमा होनेवाली रकम
मनपा उपायुक्त अपर्णा थेटे ने बताया कि हर जोन के सहायक आयुक्त को बकायदारों को जप्ती की नोटिस देना, छुटटी के दिन वसूली के लिए जोन कार्यालय शुरु रखना, बैठके लेना, संपत्ति धारकों को 2 प्रतिशत शास्ती की जानकारी देेना, कर अदा करने के लिए सख्ती बरतना आदि प्रयास किए गए। इन्हीं प्रयासों के चलते चालू आर्थिक वर्ष के 8 माह 7 दिन में 100 करोड़ रुपए की राशि वसूलने में मनपा प्रशासन कामयाब हुआ। उपायुक्त थेटे ने मनपा अधिकारियों व कर्मचारियों ने की मेहनत पर भी खुशी जाहिर करते हुए दावा किया कि मार्च एंड तक हम 250 करोड़ से अधिक की राशि वसूलकर चालू आर्थिक वर्ष में तय किया गया उध्दिष्ट पूरा करेंगे।
बीते 5 सालों में कम समय में हुई सबसे अधिक वसूली
गत आर्थिक वर्ष में मनपा प्रशासन ने 1 अप्रैल 2022 से 14 फरवरी 2023 तक 100 करोड़ रुपए वसूले थे। साथ ही 2021-22 आर्थिक वर्ष में 1 अप्रैल से 31 दिसंबर तक 100 करोड़ की राशि वसूली थी। वहीं, 2018-2019 आर्थिक वर्ष में कुल 109 करोड़ 79 करोड़ की राशि वसूली गई थी। इसके अलावा पेयजल आपूर्ति कर के रुप में 26 करोड़ 26 लाख रुपए वसूले गए थे। सन 2019-20 आर्थिक वर्ष में कुल 144 करोड़ 66 लाख रुपए की राशि वसूली गई थी। मनपा उपायुक्त अपर्णा थेटे ने चालू आर्थिक वर्ष के 8 माह व 7 दिन में वसूली गई 100 करोड़ की राशि पर खुशी जाहिर करते हुए दावा किया कि मार्च एंड तक हम मनपा प्रशासन द्वारा तय किया गया 250 करोड़ रुपए वसूली का टार्गेट हम पूरा करेंगे।
बकाया अदा करनेवाले तीन को आयुक्त ने किया सम्मानित
करों की बकाया राशि का आंकडा 100 करोड़ पूरा करने में योगदान देनेवाले तीन बकायादारों का मनपा प्रशासक जी. श्रीकांत ने गुरुवार को सम्मानित किया। उनमें सावित्री लॉन की ओर से सावित्री मसके ने 5 लाख 91 हजार रुपए, शब्बीर पटेल स्कूल की ओर से जावेद पटेल ने 5 लाख 5 हजार रुपए का संपत्ति कर अदा करने को लेकर सम्मानित किया गया। वहीं, स्थानीय डॉ. बाबासाहाब आंबेडकर मराठवाडा विश्वविद्यालय प्रशासन ने 19 लाख 63 हजार 401 रुपए का चेक मनपा प्रशासन को सौंपा। इस अवसर पर उपायुक्त थेटे के अलावा जीएसटी विभाग के राजीव झाडे, सहायक जोन अधिकारी बिरहारे तथा सुरडकर के अलावा जोन कर्मचारी उपस्थित थे।
Municipal administration was successful in recovering rs 100 crore in 8 months
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PMविराट कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, बने नंबर-1, इस मामले में ‘किंग’ की बादशाहत बरकरार
Apr 05, 2026 | 10:01 PMनागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PMबारामती में सियासी जंग, सुनेत्रा के सामने कांग्रेस का दांव, आकाश मोरे को बनाया उम्मीदवार
Apr 05, 2026 | 09:54 PM‘मां का सम’ ओटीटी पर रिलीज, मोना सिंह की इमोशनल सीरीज में दिखेगा रिश्तों और गणित का अनोखा संगम
Apr 05, 2026 | 09:53 PMचिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
Apr 05, 2026 | 09:50 PMबंगाल चुनाव: एयरपोर्ट पर भी दिखे PM Modi एक्टिव, कार्यकर्ताओं से पूछा चुनावी मिजाज; आप भी देखिए VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:49 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM










