मुंबई-गोवा राजमार्ग को पुणे एक्सप्रेसवे, समृद्धि मार्ग की तरह विकसित किया जाएगा : एकनाथ शिंदे

shinde
File Pic
Published on: 
Updated on: 

ठाणे: महाराष्ट्र (maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग (Mumbai-Goa Highway) को महानगर और पुणे के बीच बने एक्सप्रेसवे (Pune Expressway) और नागपुर तक जाने वाले समृद्धि गलियारे (Samridhi Marg) की तरह विकसित किया जाएगा।

शिंदे (CM Eknath Shinde) ने रविवार रात ठाणे में ‘मालवणी महोत्सव' के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई और गोवा के बीच एक्सप्रेसवे का पुनर्विकास होगा और इसे तेज गति वाले वाहनों के लिए बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के कोंकण क्षेत्र में सिंधुदुर्ग को जानी वाली तटीय सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। (एजेंसी)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com