- Hindi News »
- State »
- Mp Government Suspends Whistleblower Ophthalmologist In Vyapam Scam In Police Custody
मप्र सरकार ने व्यापमं घोटाले के व्हिसलब्लोअर नेत्र रोग विशेषज्ञ को किया निलंबित, पुलिस हिरासत में
- Written By: किर्तेश ढोबले

भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) ने व्यापमं घोटाले के व्हिसलब्लोअर शासकीय नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद राय (DR. Anand Rai) को मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी की शिकायत पर शुक्रवार तड़के दिल्ली से गिरफ्तार कर यहां एक अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने डॉ. राय को चिकित्सा अधिकारी के पद से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में कहा गया है, ‘‘ इंदौर स्थित हुकुमचंद चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी (पीजीएमओ नेत्ररोग) डॉ आनंद राय मध्यप्रदेश सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, रीवा संभाग, रीवा किया गया है।”
इसमें कहा गया है कि डॉ. राय ने अपने दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरती तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण संहिता के विभिन्न प्रावधानों के विरूद्ध कृत्य करते हुए उन्होंने स्वयं को कदाचार का भागी बनाया है। भोपाल पुलिस की अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त शिवपाल सिंह कुशवाहा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राय को बृहस्पतिवार आधी रात के तुरंत बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और बाद में वहां से भोपाल लाया गया।”
सम्बंधित ख़बरें
नागरिकों की ओर से कई शिकायतें मिलने के बाद महावितरण ने की कार्रवाई, काम अटकाने वाला क्लर्क निलंबित
Wardha News: 17 कृषि केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, उड़न दस्ते को जांच में मिली खामियां
जाति-धर्म आधारित आदेश पर सीएम योगी का एक्शन, अधिकारी सस्पेंड, कहा- ये बर्दाश्त नहीं
किसान अनुदान घोटाले में अब तक 21 अधिकारी निलंबित, 35 के खिलाफ विभागीय जांच, सरकार को भेजी रिपोर्ट
उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद राय को शुक्रवार को भोपाल में एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है।” मुख्यमंत्री सचिवालय के उप सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम ने 25 मार्च को आयोजित मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2022 का एक प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक होने के विवाद में उनका नाम घसीटने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए राय और प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के. के. मिश्रा के खिलाफ पिछले महीने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
उक्त परीक्षा मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थी, जिसे पहले व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के रूप में जाना जाता था। लीक हुए प्रश्न-सह-उत्तरपुस्तिका का एक कथित स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें किसी लक्ष्मण सिंह का नाम लिखा हुआ देखा जा सकता था।
भोपाल पुलिस की अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त शिवपाल सिंह कुशवाहा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘राय को बृहस्पतिवार आधी रात के तुरंत बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।” उन्होंने बताया कि राय को भोपाल लाया जा रहा है। राय के करीबी सूत्रों ने बताया कि मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने राय द्वारा उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। राय अदालत के इस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने के उद्देश्य से दिल्ली गए थे। अपनी शिकायत में मरकाम ने राय और मिश्रा पर उनकी (मरकाम) छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
मध्यप्रदेश के विभिन्न विभागों में भर्तियों और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षाओं में धांधली को लेकर व्यापमं सुर्खियों में रहा है। व्यापमं में घोटाला 2011 में सामने आया था। सीबीआई ने 2015 में उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद इस भर्ती और प्रवेश घोटाले की जांच अपने हाथ में ले ली थी। (एजेंसी )
Mp government suspends whistleblower ophthalmologist in vyapam scam in police custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज पर UN में बड़ा उलटफेर! चीन-रूस-फ्रांस की चाल से अमेरिका का प्लान ध्वस्त, क्या रूक जाएगा महायुद्ध?
Apr 03, 2026 | 04:10 PMजल जीवन मिशन; छत्रपति संभाजीनगर जिलाधिकारी का सख्त रुख, देरी करने वाले ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश
Apr 03, 2026 | 04:02 PMवैशाख के महीने में इन चीजों के दान से मिलेगा अक्षय-पुण्य, साल भर बनी रहेगी भगवान की कृपा
Apr 03, 2026 | 04:02 PMNathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
Apr 03, 2026 | 03:57 PMकल रात से LPG सिलेंडर की लाइन में खड़े हैं लोग, मुंबई के मालवणी में गैस एजेंसी मालिक की पिटाई!
Apr 03, 2026 | 03:57 PMNCP में कलह की खबरों के बीच सुनेत्रा और पार्थ पवार ने प्रफुल पटेल से की मुलाकात, जानें दिल्ली में क्या हुई बात
Apr 03, 2026 | 03:57 PMअसम के बरपेटा में गरजे CM Yogi, कांग्रेस और UDF पर साधा निशान; बोले- ये घुसपैठियों के साथ
Apr 03, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














