- Hindi News »
- State »
- Mgnrega Workers Will Join Insurance And Pension Scheme With Employment
रोजगार के साथ बीमा और पेंशन योजना से जुड़ेंगे मनरेगा मजदूर
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
-ओमप्रकाश मिश्र
रांची. झारखंड (Jharkhand) में मनरेगा (MGNREGA) मजदूरों के अब रोजगार (Job) के साथ-साथ सरकार की विभिन्न बीमा योजना और पेंशन संबंधी योजनाओं समेत अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana), प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री जीवन योजना का भी लाभ मिलेगाI इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिला के उप विकास आयुक्त को पत्र (Letter) के माध्यम से दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनीष रंजन ने सभी जिला के उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया है कि मनरेगा मजदूरों और उनके परिवार को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए उन्हें केंद्र सरकार की पेंशन और बीमा योजनाओं से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाए। विभाग ने निर्देश दिया है कि राज्य में 100 दिन के रोजगार देने के साथ-साथ उन मजदूरों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना से जुड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि प्रवासी मजदूरों को उन्हीं के गांव में रोजगार मिले यह सुनिश्चित किया जाए। विभाग के सचिव मनीष रंजन ने कहा कि जीविका भी जीवन भी के मंत्र पर सरकार सभी मनरेगा मजदूरों के आर्थिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में काम कर रही है। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 41 लाख 63 हजार 806 मजदूर कार्यरत हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sanjay Seth का दावा तीनों राज्यों में बनेगी BJP सरकार, वोटिंग प्रतिशत से दिखा पीएम मोदी का विकास प्रभाव
Dhanbad सिलेंडर ब्लास्ट में हुई 3 लोगों की मौत, सामने आई चौकानें वाली वजह; मची अफरा-तफरी
सावधान! क्रेडिट कार्ड के नाम पर ‘APK’ हमला: 10 राज्यों के पीड़ितों को लूटने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
महावीर पताका से शुरू हुआ विवाद और फिर बरसाने लगे पत्थर, झारखंड के गढ़वा में रामनवमी पर हिंसा, देखें VIDEO
मजदूरों के साथ खड़ी है सरकार
राज्य सरकार मनरेगा मजदूरों के साथ खड़ी है। यही कारण है कि काम के दौरान या दुर्घटना में मृत्यु होने या घायल होने वाले मनरेगा मजदूरों को सरकार अनुग्रह राशि के रूप में क्रमशः 75,000 और 37,500 रुपए देती है। इस योजना का लाभ अब तक राज्य के मजदूरों के आश्रितों को मिल रहा है। इनमें सबसे अधिक लातेहार जिले के मजदूर के आश्रितों को मिला है। यहां 17 मजदूर के आश्रितों को अनुग्रह राशि के रूप में लाभ दिए गए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर गिरिडीह और तीसरे नंबर पर चतरा जिला शामिल है। गिरिडीह में अब तक 10 और चतरा में 8 मनरेगा मजदूर के परिजनों को अनुग्रह राशि दिया जा चुका है। इसी तरह सिमडेगा में एक, खूंटी में तीन, देवघर में तीन, गोड्डा में दो, रामगढ़ में एक, पलामू में दो, लोहरदगा में एक, गुमला में 6, रांची में 6, धनबाद में दो और कोडरमा में एक मनरेगा मजदूर की मृत्यु के उपरांत उनके आश्रित को सरकार के स्तर पर 75, 000 रुपए का आर्थिक सहयोग किया गया है।
Mgnrega workers will join insurance and pension scheme with employment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा अमेरिका! ईरान की मदद करने पर भड़के ट्रंप, बोले- माफ नहीं करूंगा
Apr 13, 2026 | 06:59 AMMaharashtra में Deputation Rules सख्त: राजस्व विभाग की नई गाइडलाइन लागू, लंबे डेपुटेशन पर लगेगी लगाम
Apr 13, 2026 | 06:56 AMवो खिलाड़ी जिसने 6 साल की उम्र में पकड़ी हॉकी स्टिक, एशियाई खेलों में भारत को दिलाया था रजत पदक
Apr 13, 2026 | 06:54 AMनवभारत निशानेबाज: कड़े मुकाबले की ममता ने ठानी, बोल मेरी मछली कितना पानी
Apr 13, 2026 | 06:53 AMLIVEआज की ताजा खबर 13 अप्रैल LIVE: सुरों की मल्लिका आशा भोसले का अतिंम संस्कार आज, राजकीय सम्मान के साथ होगी विदाई
Apr 13, 2026 | 06:47 AMराजकीय सम्मान के साथ आज होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, जानें कब और कहां दे सकेंगे अंतिम विदाई
Apr 13, 2026 | 06:47 AMचेहरे की चमक छीन लेती है इस विटामिन की कमी! कालेपन से पाना है छुटकारा तो आज ही डाइट में करें शामिल
Apr 13, 2026 | 06:45 AMवीडियो गैलरी

पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM
वोटर नहीं अधिकारों वाले नागरिक बनें, असदुद्दीन ओवैसी ने ममता और BJP को एक साथ घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:12 PM














