- Hindi News »
- State »
- Mandi Lok Sabha Election 2024
रोमांचक होगा हिमाचल की मंडी सीट पर ‘सेलिब्रिटी’ कंगना बनाम ‘शाही’ विक्रमादित्य का मुकाबला
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर इस बार बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत और शाही परिवार के वंशज और छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।
- Written By: रीना पंवार

मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह और भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत (सौजन्य सोशल मीडिया)
शिमला : सर्वाधिक बार पूर्ववर्ती ‘शाही’ सदस्यों को चुनने के लिए मशहूर मंडी लोकसभा क्षेत्र में इस बार ‘सिलेब्रिटी’ कंगना रनौत और ‘शाही’ हस्ती विक्रमादित्य सिंह के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस सीट से पहली बार किसी महिला और बॉलीवुड हस्ती को मैदान में उतारा है।
भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत रामपुर के पूर्ववर्ती ‘शाही परिवार’ के वंशज और छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को टक्कर देंगी। दोनों प्रतिद्वंद्वियों ने आक्रामक अंदाज में चुनाव प्रचार किया है। विक्रमादित्य ने कंगना पर निशाना साधते हुए निर्वाचन क्षेत्र के विकास के बारे में उनका दृष्टिकोण पूछा था। विक्रमादित्य ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह एक महीने के राजनीतिक पर्यटन पर हैं और चार जून के बाद अपना बोरिया-बिस्तारा बांधकर बॉलीवुड लौट जाएंगी। इसके जवाब में कंगना ने विक्रमादित्य और राहुल गांधी का परोक्ष जिक्र करते हुए कहा था कि दिल्ली में एक ‘‘बड़ा पप्पू” है और हिमाचल में ‘‘छोटा पप्पू”।
कंगना ने विक्रमादित्य से पूछा कि जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 250 करोड़ रुपये की शिव धन परियोजना को रोकने, मंडी विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र को कम करने और सुंदरनगर हवाई क्षेत्र परियोजना को दबाने जैसे ‘‘मंडी विरोधी फैसले” लिये, तब वह चुप क्यों रहे। कंगना के मुख्य एजेंडे में दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों में संपर्क सुविधा में सुधार करना और स्थानीय व्यंजनों एवं पारंपरिक परिधानों को लोकप्रिय बनाना, रुकी हुई परियोजनाओं को फिर से शुरू करना और सेराज एवं करसोग में महिला केंद्रित ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देना शामिल है। वहीं दूसरी ओर, विक्रमादित्य ने कहा, ‘‘मंडी को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा।” उन्होंने वादा किया कि रोहतांग सुरंग की तर्ज पर जलोड़ी जोत सुरंग का निर्माण किया जाएगा और ब्यास नदी के किनारों के निर्माण के अलावा चंबा के दूरस्थ पांगी क्षेत्र को तीसा से जोड़ा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘वोट चोरी’ के बीच हुए फरार, माल्टा में जा बसे लोकसभा चुनाव कराने वाले राजीव कुमार? सामने आ गई असलियत
लोकसभा चुनाव प्रचार पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाली पार्टी बनी BJP, कांग्रेस भी पीछे नहीं; ADR रिपोर्ट में खुलासा
Anti-minority Hate Speech: अल्पसंख्यकों के खिलाफ हेट स्पीच में बीजेपी अव्वल, रिपोर्ट ने बढ़ाई मोदी की टेंशन
कहीं कम न हो जाए भाजपा की एक और सीट, हाईकोर्ट पहुंचा भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद की जीत का मामला
किसान आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ कंगना द्वारा की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के मद्देनजर संयुक्त किसान मंच ने विक्रमादित्य को अपना समर्थन दिया है। दूसरी ओर, कंगना को अप्रत्याशित हलकों से समर्थन मिला है। मंडी से भाजपा का टिकट हासिल करने के इच्छुक रहे महेश्वर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के पोते आश्रय शर्मा और 2021 के संसदीय उपचुनाव में प्रतिभा सिंह से मामूली अंतर से हारने वाले करगिल नायक ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ने कंगना का समर्थन किया है। कंगना ने विक्रमादित्य को ‘‘बिगड़ा हुआ शहजादा” एवं ‘‘पलटू” करार दिया और कहा कि वह अपनी ही सरकार की आलोचना करते थे, लेकिन अब उसकी प्रशंसा कर रहे हैं। सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि कंगना ‘‘देवभूमि” से ‘‘शुद्ध” होकर लौटेंगी।
कंगना अपनी सेलिब्रिटी छवि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राम मंदिर के दम पर चुनाव जीतने की उम्मीद कर रही है, जबकि विक्रमादित्य अपने दिवंगत पिता वीरभद्र सिंह और कांग्रेस की प्रदेश इकाई की प्रमुख एवं मंडी से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह की विरासत के दम पर जीत की आस लगाए बैठे हैं। मंडी में 1952 के बाद से दो उपचुनावों सहित हुए कुल 19 संसदीय चुनावों में से कांग्रेस ने 13 बार जीत हासिल की है, जिसमें वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह दोनों तीन-तीन बार जीते हैं। इसके अलावा, पूर्ववर्ती रियासतों के वंशज मंडी से 13 बार चुनाव जीते हैं जबकि ‘‘राजघराने” से संबंध नहीं रखने वाले उम्मीदवार छह बार चुने गए।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान होगा। मंडी लोकसभा क्षेत्र में 13,77,173 मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं, जिनमें 6,98,666 पुरुष, 6,78,504 महिलाएं और तीन ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
Mandi lok sabha election 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMBengal Election: ‘ईवीएम नहीं, तृणमूल का नतीजा खराब होगा’, बंगाल चुनाव पर शाहनवाज हुसैन का बयान
Apr 05, 2026 | 10:42 PM‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PMMP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PMसोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PMइंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PM
नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PM
BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM














