जीजा को लड़की के साथ देख साले ने बहन से की शिकायत, जीजा ने साले को उतरा मौत के घाट

Man Killed Brother in law
प्रतीकात्मक फोटो
Published on
Updated on

साक्री. महाराष्ट्र के धुले (Dhule) जिला की तहसील साक्री (Sakri) राज्य की सबसे बड़ी तहसील है। साक्री के शेंदवड में एक जीजा ने अपने साले (Brother in law) की पिटाई की और गला घोंटकर उसकी हत्या (Murder) कर दी। ये घटना शनिवार 24 फरवरी की रात की है। इस मामले में आरोपी जीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की नाम चंदू सखाराम गायकवाड़ (27), निवासी शेंदवड बताया गया है। 

पुलिस की जानकारी के मुताबिक आरोपी जीजा सुनिल धुडकु चौरे (36) निवासी शेंदवड जो हरीओम नगर, पिंपलनेर में रहता है उसके साले चंदू ने अपनी बहन रेखा चौरे को बताया था कि शेंदवड यात्रा के दौरान उसका पति सुनिल किसी लडकी के साथ घूम रहा था। इस बात को लेकर पती पत्नी में विवाद शुरू हो गया। सच सामने लाने के लिए रेखा ने अपने भाई मृतक चंदू  को फोन करके घर बुलाया। सच्चाई बहन को बताने पर सुनिल ने चंदू को गालियां दी और उसके साथ मारपीट की और उसका गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। 
इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। इस संबंध में पिंपलनेर पुलिस में मृतक के भाई अशोक सखाराम गायकवाड़ की शिकायत के आधार पर सुनील धुडकु चौरे के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 323, 504 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच पुलिस ने सुनील चौरे को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच पीएसआई भूषण शेवाले कर रहे हैं। 
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com