

औरंगाबाद : राज्य के आंगनवाड़ी सेविका (Anganwadi Worker) और आंगनवाड़ी सहायक (Anganwadi Assistant) का वेतन और रिक्त स्थानों के भर्ती के संबंध में लंबे समय से प्रलंबित प्रशन हल कर शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) ने आंगनवाड़ी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार द्वारा 30 हजार शिक्षकों की भर्ती करने का निर्णय लिए जाने से तत्कालीन महाविकास आघाड़ी सरकार की लापरवाही से प्रलंबित शिक्षा का चक्र अब पटरी पर आया है। इन शब्दों में बीजेपी के शहर अध्यक्ष शिरीष बोरालकर ने शिंदे-फडणवीस सरकार के निर्णय का स्वागत किया है।
राज्य के महिला बाल कल्याण विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढा ने आंगनवाड़ी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और रिक्त स्थानों के भरती के संबंध में विधि मंडल में घोषणा की। उस घोषणा के अनुसार आंगनवाड़ी सेविका को डेढ़ हजार रुपए की वेतन वृद्धि दी जाएगी। साथ ही आंगनवाड़ी कर्मचारियों को मोबाईल फोन खरीदी करने के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपए खर्च करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है।
कुछ दिनों पूर्व आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने मुंबई में आंदोलन किया था। इस निर्णय का लाभ विशेषकर ग्रामीण परिसर के बालकों और परिवारों को होगा। यह विश्वास बोरालकर ने व्यक्त किया। उम्र की मियाद बढ़ाकर युवकों को राहत देते हुए प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के करीब 65 हजार रिक्त स्थानों में से 30 हजार स्थान भरने का निर्णय लेकर गत तीन साल से प्रलंबित भरती प्रक्रिया के प्रशन को सरकार ने हल किया। साथ ही 75 हजार स्थानों के नौकर भरती के लिए उम्र की मियाद दो साल से बढ़ाकर सरकार ने युवकों के रोजगार के अवसर को बढ़ाया है। इस निर्णय के चलते लाखों बेरोजगारों को बड़े पैमाने पर राहत मिलने का विश्वास बीजेपी शहर अध्यक्ष बोरालकर ने जताया।