महाराष्ट्र बजट को लेकर विपक्ष ने विधानसभा के बाहर किया जमकर हंगामा, हाथ में कद्दू लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Maharashtra Pumpkin Protest
Pic : Ani
Published on: 
Updated on: 

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की (CM Eknath Shinde) सरकार ने अभी कल यानी 9 मार्च को बजट (Maharashtra Budget) पेश किया है। जिसके बाद से ही विपक्षी दल के विधायकों ने बजट को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। साथ ही वो बजट को लेकर सरकार का जमकर विरोध कर रहे हैं।

दरअसल, इस बार विरोध के लिए विपक्षी दल के विधायकों ने काफी अनोखा तरीका अपनाया है। महाराष्ट्र के विपक्षी नेताओं ने विधान भवन (Maharashtra Vidhan Bhawan) के बाहर कद्दू पकड़कर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने राज्य के बजट में जनता को कोई राहत नहीं दी है। साथ ही उनका यह भी आरोप है कि सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं सत्ता पक्ष द्वारा बजट में की गई।

इसी को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर NCP विधायकों ने कद्दू लेकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। तो वहीं महाराष्ट्र बजट को लेकर आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने भी महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि ये जो आज आश्वासन दे रहे हैं उन पर भरोसा कैसे किया जा सकता है?