महाराष्ट्र बोर्ड12वीं के पेपर लीक मामले में एक संदिग्ध गिरफ्तार

CBSE Board Exam 10वीं-12वीं परीक्षा आज से शुरू, इन गाइडलाइन्स को पढ़कर ही निकलें बाहर
Representative Pic
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड (Maharashtra Board Exam) की कक्षा 12 गणित का मैथ्स प्रश्न पत्र (Maths Paper) लीक होने के मामले में आज मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

गौरतलब है कि HSC की परीक्षा में बीते शुक्रवार यानी 3 मार्च की सुबह बुलढाणा के सिंधखेड तहसील के एक परीक्षा केंद्र से मैथ्स का पेपर लीक होने की खबर मीडिया में आई थी। यह दावा भी किया गया था कि एग्जाम शुरू होने के आधा घंटे पहले पेपर वाट्सअप ग्रुप्स में घूम रहा था।

खबर यह थी कि यह पर्चा सिंधखेड तहसील के चार परीक्षा केंद्रों में से एक केंद्र से लीक हुआ है। इसके बाद पुलिस तत्परता के साथ इसकी जांच में जुट गई। 

वहीं संबंधित मामले में बुलढाणा के सिंदखेड राजा पुलिस थाने में अनजान लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। इस बाबत पुलिस जांच और पूछताछ में जुटी हुई है। बाद यह मामला महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र में विपक्षी नेता अजित पवार और पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने भी उठाया था।

लेकिन महाराष्ट्र बोर्ड ने यह साफ कर दिया था कि पर्चा लीक होने की पुष्टि नहीं हो पाई है, इसलिए मैथ्स का एग्जाम फिर से करवाने का कोई सवाल नहीं है।