महाराष्ट्र: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर के घर रिश्तेदार ने की आत्महत्या

Suicide
File Photo
Published on: 
Updated on: 

लातूर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के लातूर में पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर (Shivraj Patil Chakurkar) के आवास पर उनके 81-वर्षीय रिश्तेदार ने रविवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चंद्रशेखर पाटिल ने सुबह करीब नौ बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक (licensed gun) से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चंद्रशेखर को हनमंतराव पाटिल के नाम से जाना जाता है।  

अधिकारी ने कहा, ‘‘वह पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर के रिश्ते के भाई थे। हनमंतराव पूर्व मंत्री के ‘देवघर' आवास के समीप रहते थे और अक्सर वहां आते-जाते रहते थे। वह पिछले कई वर्षों से किसी बीमारी से जूझ रहे थे।'' 

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त पूर्व मंत्री का बेटा मौजूद थे। जांच के तौर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिबेश फीवर, पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र जगदले और अन्य समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com