महाराष्ट्र: राउत का BJP पर बड़ा हमला,बोले- जहां हारती है, वहां हिंसा कराती है भाजपा

RAUT MODI
सांसद संजय राउत के खिलाफ FIR
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली बड़ी खबर के अनुसार, हिंसा को लेकर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा है कि कौन सा मुख्यमंत्री चाहेगा कि उसके राज्य में दंगे हों? 

वहीं पश्चिम बंगाल की स्थिति बिगाड़ने का काम वहां की विपक्षी पार्टी BJP ही कर रही है। यह उनका मॉडल बन गया है कि जहां भी उनके हारने की स्थिति होती है, वह दंगे कराती है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार में इन सब जगह BJPहार रही है और यही डर उनको सता रहा है।

जानकारी दें कि, उद्धव ठाकरे गुट में भी अब बगावती तेवर दिख रहे हैं, दरअसल NCP नेता अजीत पवार (Ajeet Pawar) ने कहा है कि, मंत्रियों की डिग्री पर सवाल उठाना सही नहीं है और अब कुछ लोगों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि किसी नेता ने अपने कार्यकाल में क्या हासिल किया है। 

इतना ही नहीं अजित पवार (Ajit Pawar) ने आगे यह भी कहा कि, अब PM मोदी बीते 9 साल से देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी डिग्री के बारे में पूछना बिल्कुल भी उचित नहीं है। हमें उनसे महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सवाल करना चाहिए। प्रधानमंत्री की डिग्री कोई बड़ा या महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं है।