महाराष्ट्र के धुले में पुलिस ने पकड़ा बड़ा जखीरा, तलवार-खंजर सहित 90 हथियार जब्त

Dhule
हथियार जब्त (Photo Credits-ANI Twitter)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के धुले जिले (Dhule District) में पुलिस ने हथियारों का जखीरा पकड़ा है। बताना चाहते हैं कि धुले में एक स्कॉर्पियो से 90 धारदार हथियार बरामद हुए हैं, जिसमें 89 तलवार और एक खंजर का समावेश है। जानकारी के अनुसार ये हथियार राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से आ रहा था और इसे महाराष्ट्र के जालना में ले जाया जा रहा था। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने इसे पकड़ लिया। 

ज्ञात हो कि अभी कुछ दिनों में महाराष्ट्र के जालना के पास औरंगाबाद में मनसे चीफ राज ठाकरे की सभा होने वाली है। जो लाउडस्पीकर के मसले को लेकर खबरों में है। धुले पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि हथियारों का एक बड़ा जखीरा राजस्थान से महाराष्ट्र आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और चार लोगों को हथियार के साथ पकड़ लिया।   

गौर हो कि धुले पुलिस ने मुंबई-आगरा हाईवे पर सोनगीर गांव के पास जाल बिछाकर इन लोगों को पकड़ा है। धुले के एसपी प्रवीण पाटील ने कहा कि जालना की तरफ जा रही स्कॉर्पियो कार से पुलिस ने 89 तलवारें और 1 खंजर को जब्त किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com