महाराष्ट्र: अपनी मांगो को लेकर 'शिंदे सरकार' का घेराव करने नासिक से मुंबई पैदल जा रहे 'किसान'

farmers
Pic: Social Media
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/नासिक. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के नासिक (Nasik) से किसानों का संगठन विभिन्न मांगो को लेकर महाराष्ट्र के मंत्रालय का घेराव करने मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर आज निकल पड़े हैं। इतना ही उनके हाथों में लाल झंडे हैं और वे सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जा रहे हैं।

जानकारी दें कि, इन किसानों की मांग है कि, ज्यादा बारिश होने से खराब हुई प्याज, गोभी और कपास की राहत राशि मिलना ही चाहिए। इसके साथ ही वे फसलों का उचित दाम चाहते हैं। किसान चाहते हैं कि उनके खेतों की मिट्टी की जांच हो, वहीं शिंदे सरकार खेती के लिए जरुरी खाद बीज व सिंचाई के लिए समुचित बिजली भी मुहैया करवाए।

पता हो  कि, महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने प्याज के दाम में तेज गिरावट से प्रभावित राज्य के किसानों को अब 300 रुपये/क्विंटल की अनुग्रह राशि देने की सोमवार को घोषणा की है। इस बाबत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य विधानसभा में यह घोषणा करते हुए कहा कि, इस फैसले से प्याज उत्पादकों को राहत मिलेगी। दरअसल महाराष्ट्र में प्याज के दामों में बड़ी गिरावट आई है, ऐसे में किसानों को उनकी उपज का उचित दाम भी नहीं मिल पा रहा है। ठीक यही हालत प्याज, गोभी और कपास की खेती वाले किसानों की भी हो रही है।