

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के मौके पर महाराष्ट्र एलओपी अजीत पवार (Ajit Pawar) ने राज्य सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही निराशाजनक है कि आज के दिन भी हमारे महाराष्ट्र कैबिनेट में अब भी महिलाओं का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं सभी को International Womens Day की शुभकामनाएं देता हूं। खासकर बेटियों, बहनों और माताओं को। लेकिन यह बहुत ही निराशाजनक है कि आज के दिन भी हमारे महाराष्ट्र कैबिनेट (Maharashtra cabinet) में अब भी महिलाओं का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।
महिला दिवस के साथ था उन्होंने बेमौसम हुई बारिश से हुए किसानो के नुकसान के मुआवजे को लेकर भी बोले। उन्होंने कहा कि 3 दिनों में बेमौसम बारिश से महाराष्ट्र के किसानों को काफी नुकसान हुआ है। हम आज विधानसभा में किसानों को मुआवजे का मुद्दा उठाएंगे। आज से राज्य सरकार को किसानों के समर्थन और मुआवजे के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन 3 दिनों तक हर जगह बारिश की भविष्यवाणी की गई थी। अब, सरकार को कृषि बीमा दावों के भौतिकीकरण को सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजे के मुद्दे पर हमने विधानसभा में स्थगन नोटिस दिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1633316944072916993
गौरतलब है कि हर साल 8 मार्च ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनके सामाजिक उत्थान के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। समाज और देश के विकास में जितना योगदान पुरुषों का है, उतना ही महिलाओं का। हालांकि महिलाओं को पुरुषों के समान उतना अधिक सम्मान और अवसर नहीं मिलते। लेकिन वक्त के साथ महिलाएं घर परिवार की चार दीवारों को पाकर करके राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। खेल जगत से लेकर मनोरंजन जगत तक और राजनीति से लेकर सैन्य व रक्षा मंत्रालय तक में महिलाएं बड़ी भूमिका में हैं।