महाराष्ट्र: पालघर में महिला की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

arrested
File Photo
Published on
Updated on

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने और एक नाले में उसका शव फेंकने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मीरा-भयंदर वसई विरार पुलिस (एमबीवीवी) की अपराध शाखा ने हर्षद जउ पाटिल (26) और उसके दोस्त कृतेश अशोक किनी (28) को गिरफ्तार किया। एमबीवीवी पुलिस की विरार अपराध इकाई के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बदख ने कहा कि करीब 35 साल की महिला का शव 27 नवंबर को महरंबल पाड़ा घाट के पास मिला था। 

शव मिलने पर वह आंशिक रूप से सड़ चुका था। उन्होंने बताया कि पानी में फेंकने से पहले महिला के शव के साथ एक बड़ा पत्थर बाधा गया था। अरनाला सागर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों के गायब होने) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि विरार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी और लापता व्यक्ति और मृतक महिला के विवरण का मिलान किया गया था।

पुलिस को बाद में पता चला कि पीड़िता का पाटिल के साथ संबंध था, लेकिन दोनों में अक्सर कई मुद्दों पर झगड़ा होता रहता था। महिला से तंग आकर पाटिल ने उसे मारने के लिए किनी की मदद ली। दोनों आरोपियों को आखिरकार विरार के नरिंगी इलाके से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच के लिए अरनाला सागर पुलिस को सौंप दिया गया। (एजेंसी)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com