- Hindi News »
- State »
- Maharashtra Tribunal Orders Compensation Of Rs 5 11 Lakh To Laborer Injured In Road Accident
महाराष्ट्र : न्यायाधिकरण ने सड़क दुर्घटना में घायल मजदूर को 5.11 लाख रुपये मुआवजे का आदेश दिया
- Written By: काजल चोपड़े

प्रतीकात्मक फोटो
पालघर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) जिले में मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (MACT) ने 2015 में सड़क दुर्घटना (Road Accident) में घायल होने के कारण आजीवन दिव्यांगता का शिकार हुए 36 वर्षीय मजदूर को 5.11 लाख रुपये बतौर मुआवजा देने का आदेश दिया है। एमएसीटी, वसई के सदस्य आर. डी. देशपांडे ने चार मई को पारित आदेश में निर्देश दिया कि दो प्रतिवादियों.. मोटरबाइक के मालिक और उसके बीमाकर्ता को संयुक्त रूप से और अलग-अलग मुआवजे की राशि की प्राप्ति तक छह प्रतिशत के ब्याज के साथ वादी को मुआवजे का भुगतान करना होगा। आदेश की प्रति मंगलवार को उपलब्ध कराई गई।
वादी ने न्यायाधिकरण को बताया कि 24 फरवरी, 2015 को वह अपने एक दोस्त की मोटरबाइक पर पीछे बैठा था और विरार से मनवेलपाड़ा जा रहा था। बाइक उसके दोस्त के पिता के नाम पर थी। मोटरसाइकिल फिसल गई और घटना में चालक की मृत्यु हो गई जबकि वादी घायल हो गया जिसका एक अस्पताल में इलाज हुआ। वादी ने कहा कि दुर्घटना से पहले वह एक कचरा प्रबंधन कंपनी में मजदूर के रूप में काम करता था और हर महीने उसे 6,700 रुपये का वेतन मिलता था।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में किसानों ने चुकाया 246 करोड़ का फसल कर्ज, 92% से ज्यादा वसूली
‘ग्रीन जोन’ एरिया में बिक रहे प्लॉट, नियमों को ताक पर रख रहे ब्रम्हपुरी प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल
कल रात से LPG सिलेंडर की लाइन में खड़े हैं लोग, मुंबई के मालवणी में गैस एजेंसी मालिक की पिटाई!
पुणे-नासिक हाईवे पर तमाशा कलाकारों पर हमला, महिला कलाकारों से छेड़छाड़; चार आरोपी गिरफ्तार
दुर्घटना के बाद वह पूरी क्षमता के साथ अपनी नौकरी कर पाने में अक्षम था। उसने न्यायाधिकरण को बताया कि वह आजीवन दिव्यांगता का शिकार हो गया है और उसके इलाज पर एक लाख रुपये का चिकित्सकीय खर्च आया। मोटरबाइक मालिक न्यायाधिकरण के समक्ष पेश नहीं हो सका और उसकी गैरमौजूदगी में फैसला सुनाया गया। वहीं बीमा कंपनी ने विभिन्न आधारों पर दावे का विरोध किया। एमएसीटी ने दोनों प्रतिवादियों को वादी को मुआवजे के भुगतान का निर्देश दिया है। (एजेंसी)
Maharashtra tribunal orders compensation of rs 5 11 lakh to laborer injured in road accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
DigiLocker का नया फीचर काम करेंगा आसान, बिजली बिल के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
Apr 03, 2026 | 04:49 PMतेजस की उड़ान में देरी पर HAL का सख्त एक्शन, अमेरिकी कंपनी GE पर ठोका जुर्माना; जानें क्या है पूरा विवाद
Apr 03, 2026 | 04:48 PMकब है Anusuya Jayanti 2026? जानिए सही तिथि और इस विशेष दिन विधिवत पूजा की महिमा
Apr 03, 2026 | 04:47 PMगोंदिया में किसानों ने चुकाया 246 करोड़ का फसल कर्ज, 92% से ज्यादा वसूली
Apr 03, 2026 | 04:46 PMनागपुर में SRPF जवान की सरेराह हत्या, नाबालिग बेटी से अफेयर का विरोध करने पर प्रेमी ने सीने में घोंपा चाकू
Apr 03, 2026 | 04:45 PMखाड़ी में पानी का हाहाकार! ईरान के हमले से कुवैत का डीसैलिनेशन प्लांट तबाह, क्या अब प्यासा मरेगा मिडिल ईस्ट?
Apr 03, 2026 | 04:45 PMराम अवतार हत्याकांड में 23 साल बाद आया नया मोड़….क्या जेल जाएंगे अमित जोगी? High Court ने सुनाया बड़ा फैसला
Apr 03, 2026 | 04:38 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













