- Hindi News »
- State »
- Maharashtra Tough Question From The Opposition Is The Government Sensitive To The Sufferings Of The Farmers Cm Shinde Gave This Answer
महाराष्ट्र: विपक्ष का कड़ा सवाल, क्या सरकार किसानों की पीड़ा को लेकर संवेदनशील….? CM शिंदे ने दिया ‘ये’ जवाब
- Written By: वैष्णवी वंजारी

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (फ़ाइल फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि बेमौसम बारिश के कारण फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलने करने के लिए पंचनामा तैयार किए जा रहे हैं और उनकी सरकार किसानों के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है। राज्य विधानसभा में शिंदे ने कहा कि बेमौसम बारिश से फसलों को पहुंचे नुकसान का पता लगाने के लिए उन्होंने नांदेड़ और नासिक के जिला अधिकारियों से बात की है। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह हुई बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों के पंचनामा लगभग पूरे हो चुके हैं। सदन में नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार ने यह मुद्दा उठाते हुए पूछा कि क्या सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है।
पवार ने कहा, ‘‘ राज्य में ‘येला अलर्ट’ जारी है। मौसम खराब है। किसान बेमौसम बारिश के कारण अपनी खड़ी फसलों को हुए नुकसान से परेशान हैं, जिसके कारण वे आत्महत्या कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘ कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार किसानों की पीड़ाओं पर असंवेदनशीलता से बात करते हैं। विधानसभा को स्थिति को गंभीरता से लेने की जरूरत है। किसान रहेंगे तो राज्य बचेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
महंगाई की छुट्टी! महाराष्ट्र के इस गांव में LPG की जरूरत नहीं, गोबर से जलते हैं 200 से ज्यादा चूल्हे
अकोट: प्रशासन का दावा ‘स्टॉक पर्याप्त’, फिर भी पंपों पर ‘नो स्टॉक’; ईंधन संकट से नागरिक परेशान
अकोला: गैस एजेंसियों पर सिलेंडर की किल्लत पैदा करने का आरोप, जिलाधिकारी से दोषी वितरकों पर कार्रवाई की मांग
महाराष्ट्र में कितना है फ्यूल स्टॉक? मुख्यमंत्री फडणवीस ने खुद दी बड़ी जानकारी, बोले- अफवाहों पर न दें ध्यान
इससे पहले सुबह महा विकास आघाडी (एमवीए) के विधायकों ने किसानों को हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग करते हुए विधान भवन की सीढ़ियों पर विरोध-प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। एमवीए में शिवेसना (उद्वव ठाकरे नीत गुट), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है। दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं अजीत पवार और अंबादास दानवे के नेतृत्व में विधायकों ने कहा, ‘‘इस सरकार का क्या फायदा अगर वे किसानों को उनकी फसल के लिए पर्याप्त कीमत नहीं दे सकती।” (एजेंसी)
Maharashtra tough question from the opposition is the government sensitive to the sufferings of the farmers cm shinde gave this answer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रंप की डेडलाइन के बाद भड़का ईरान; होर्मुज को बताया ‘नो-गो जोन’, 3 विदेशी जहाजों को भी खदेड़ा
Mar 27, 2026 | 06:52 PMपेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की भारी कटौती, युद्ध के संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला
Mar 27, 2026 | 06:49 PMमहंगाई की छुट्टी! महाराष्ट्र के इस गांव में LPG की जरूरत नहीं, गोबर से जलते हैं 200 से ज्यादा चूल्हे
Mar 27, 2026 | 06:34 PMExplainer: क्या पुतिन का ‘हिडन हैंड’ बचाएगा ईरान? जानें रूस की सैन्य मदद और उसके पीछे का असली सच
Mar 27, 2026 | 06:31 PMअकोट: प्रशासन का दावा ‘स्टॉक पर्याप्त’, फिर भी पंपों पर ‘नो स्टॉक’; ईंधन संकट से नागरिक परेशान
Mar 27, 2026 | 06:31 PMचैत्र नवरात्रि के समापन के बाद ये काम करना बिल्कुल न भूलें, तभी पूर्ण होगी पूजा
Mar 27, 2026 | 06:28 PMअसम चुनाव: क्या है सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का ‘मिशन बसुंधरा’? जो इस चुनाव में साबित हो सकता है गेमचेंजर
Mar 27, 2026 | 06:28 PMवीडियो गैलरी

जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM
मामूली विवाद में महिला इंजीनियर को कार से कुचला, बाप-बेटे ने सोसाइटी के बीच खेली ‘मौत की रेस’- VIDEO
Mar 26, 2026 | 10:07 PM
जयपुर में विदेशी महिला से सरेआम बदसलूकी! सेल्फी के बहाने दरिंदगी की हदें पार, वीडियो देख खौल जाएगा खून
Mar 26, 2026 | 10:00 PM
बिहू से पहले असम की महिलाओं की चांदी, खातों में पहुंचे ₹9000; क्या 2026 के चुनावी नतीजे पलटेगी यह स्कीम?
Mar 26, 2026 | 09:51 PM
संसद में गूंजी इकरा हसन की दहाड़! विदेश नीति पर उठाए सवाल, खामेनेई का नाम लेकर PM मोदी को ललकारा
Mar 26, 2026 | 02:04 PM












