महाराष्ट्र : जालना में तहसीलदार पर 'बालू माफिया' का हमला

Maharashtra
Published on: 
Updated on: 

जालना: महाराष्ट्र (Maharashtra) के जालना (Jalna) जिले में रेत के अवैध खनन (Sand Mafia) और इसके परिवहन के खिलाफ कार्रवाई के चलते एक तहसीलदार पर बालू माफिया द्वारा कथित तौर पर हमला (Attacked ) किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार को अंबाद तहसीलदार के कार्यालय में हुई, जिन्होंने मंगलवार को अवैध रूप से बालू ले जा रहे आरोपियों के तीन वाहनों को जब्त कर लिया था।

अंबाद थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर तहसीलदार के कार्यालय में घुस गया और उन पर हमला कर दिया। वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और भाग गया।

अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तहसीलदार का बयान लिया तथा सीसीटीवी फुटेज भी हासिल की। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। (एजेंसी)