- Hindi News »
- State »
- Maharashtra Mact Denies False Accident Claim Of 2 Brothers
महाराष्ट्र: MACT ने 2 भाइयों के झूठे दुर्घटना दावे को खारिज किया
- Written By: काजल चोपड़े

File Photo
ठाणे(महाराष्ट्र): ठाणे मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (MACT) ने दो भाइयों की ओर से दायर एक झूठे दुर्घटना दावे को खारिज कर दिया। साथ ही, दावा करने में याचिकाकर्ता का सहयोग करने वाले एक ऑटोरिक्शा चालक तथा दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया।
एमएसीटी (MACT) के सदस्य एचएम भोसले ने छह अक्टूबर को दिये गये अपने आदेश में दोनों भाइयों (अविनाश अर्जुन चिखाले और देवेश अर्जुन चिखाले) पर तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। दोनों भाइयों ने अपनी याचिका में अधिकरण को सूचित किया था कि एक सितंबर, 2017 को वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर साखेलवाड़ी से महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार कस्बा स्थित अपने घर लौट रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
इसमें कहा गया कि पनवेल कस्बे में आप्टागांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटोरिक्शा ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दिया, जिससे दोनों भाई गिर गए और घायल हो गये। इसके बाद दोनों भाइयों ने इलाज के खर्च और चोट लगने को लेकर मुआवजे का दावा किया। दोनों ने अधिकरण को बताया कि वे नौकरी कर रहे थे। अविनाश की उम्र उस समय 19 और उसकी मासिक आय 8,000 रुपये तथा देवेश (23) की प्रति माह आय 12 हजार रुपये बताई गई।
इस मामले में वाहन के बीमाकर्ता और ऑटोरिक्शा के मालिक को प्रतिवादी बनाया गया। ऑटोरिक्शा मालिक इस मामले में अधिकरण के समक्ष पेश नहीं हुआ, इसलिए फैसला एकतरफा आधार पर सुनाया गया। वहीं, बीमाकर्ता कंपनी ने अधिकरण को बताया कि लाभ पाने के लिए ऑटोरिक्शा को ‘गलत तरीके’ से इस मामले में शामिल किया गया। यह दलील दी गई कि अविनाश द्वारा पुलिस को दिये गये बयान के मुताबिक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी, इसलिए यह ‘हिट एंड रन’ का मामला है।
यह भी कहा गया कि घटना के 112 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अधिकरण ने कहा कि याचिकाकर्ता मुआवजा पाने के अधिकारी नहीं हैं और उनके दावे को खारिज किया जाता है। एमएसीटी ने याचिकाकर्ताओं पर जुर्माना इसलिए लगाया कि उन्हें इस तरह का झूठा दावा अधिकरण के समक्ष नहीं करना चाहिए था। (एजेंसी)
Maharashtra mact denies false accident claim of 2 brothers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
DigiLocker का नया फीचर काम करेंगा आसान, बिजली बिल के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
Apr 03, 2026 | 04:49 PMतेजस की उड़ान में देरी पर HAL का सख्त एक्शन, अमेरिकी कंपनी GE पर ठोका जुर्माना; जानें क्या है पूरा विवाद
Apr 03, 2026 | 04:48 PMकब है Anusuya Jayanti 2026? जानिए सही तिथि और इस विशेष दिन विधिवत पूजा की महिमा
Apr 03, 2026 | 04:47 PMगोंदिया में किसानों ने चुकाया 246 करोड़ का फसल कर्ज, 92% से ज्यादा वसूली
Apr 03, 2026 | 04:46 PMनागपुर में SRPF जवान की सरेराह हत्या, नाबालिग बेटी से अफेयर का विरोध करने पर प्रेमी ने सीने में घोंपा चाकू
Apr 03, 2026 | 04:45 PMखाड़ी में पानी का हाहाकार! ईरान के हमले से कुवैत का डीसैलिनेशन प्लांट तबाह, क्या अब प्यासा मरेगा मिडिल ईस्ट?
Apr 03, 2026 | 04:45 PMराम अवतार हत्याकांड में 23 साल बाद आया नया मोड़….क्या जेल जाएंगे अमित जोगी? High Court ने सुनाया बड़ा फैसला
Apr 03, 2026 | 04:38 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














