MP: दतिया के पास नदी में गिरा ट्रक, शादी में जा रहे थे 50 मजदूर, 3 बच्चे सहित 5 की मौत, कई लापता

DATIA
Pic: Social Media
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/भोपाल. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से मिल रही एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के दतिया (Datiya Accident) में एक मिनी ट्रक नदी में गिर गया है। वहीँ मिनी ट्रक में करीब 50 मजदूर सवार थे, ऐसा बताया जा रहा है। इस हादसे में अब तक 12 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। फिलहाल अन्य मीडिया रिपोर्ट्स एक अनुसार पांच के शव निकाल लिए गए हैं। इनमें 3 शव बच्चों के बताए जा रहे हैं। 

ट्रक के बाकी लोग लापता

ट्रक के बाकी लोग फिलहाल लापता हैं। मिली जानकारी के अनुसार, उक्त दर्दनाक हादसा दतिया के दुरसड़ा थाना अंतर्गत गांव बुहारा में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे हुआ है। दरअसल यह ट्रक पुल पार कर रहा था, तभी बेकाबू होकर पलट गया। घटनास्थल पर फिलहाल NDRF और SDERF के 12 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी है।

क्या है घटना 

मामले पर पुलिस से मिली जानकारी की माने तो इस घटनाग्रस्त ट्रक में सवार होकर मजदूर ग्वालियर के भेलेटी गांव से टीकमगढ़ के जतारा गांव में शादी में जा रहे थे। वहीं रास्ते में दतिया के पास पुल पार करते हुए यह बेकाबू होकर पलट गया। फिलहाल निकाले गए शवों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पुल निर्माणाधीन है। मौके पर दतिया जिला कलेक्टर संजय कुमार, SP प्रदीप मिश्रा, एसडीएम मौके पर मौजूद हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जताया दुख

इधर घटना की खबर लगते ही राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपना दुख जताया। उन्होंने कहा कि, "दतिया जिले में बुहारा नदी के पुल पर एक ट्रक पलटने से 5 लोगों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का दुखद समाचार मिला है। पुलिस-प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। बुहारा नदी में रपटे में ट्रक का पहिया उतर गया। ट्रक नदी में चला गया। अभी तक 5 लोगों के शव निकाले गए हैं। इनमें 65 साल की महिला हैं। 18 साल का युवक है और बाकी 2 से 3 साल के बच्चे हैं। घायलों के इलाज कराया जा रहा है।" वहीं फिलहाल मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।