MP: पुराने विवाद को लेकर दो परिवारों में गोलीबारी, 2 की मौत, 1 घायल

gun
Representative Photo
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/देवास. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के देवास (Dewas) में रविवार को दो परिवारों के बीच पुराने विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है।

वहीं मामले पर देवास SP संपत उपाध्याय ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी की दूर की है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना पर विवरण का इंतजार है। 

जानकारी दें कि बीते मई को भी मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सिंहोंनिया थाना अंतर्गत लेपा गांव में जमीनी विवाद में छह लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था। तब इस गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 2 लोग गंभीर थे। 

यह भी बता दें कि, लेपा गांव के पास ही भिडोसा गांव है, इसलिए इस गांव को लेपा भिड़ोसा गांव भी कहते हैं। भिडोसा गांव डाकू पान सिंह तोमर का पैतृक गांव है। पान सिंह तोमर भी जमीनी विवाद के चलते डाकू बना था।