मध्य प्रदेश: जंगली जानवर के हमले में एक व्यक्ति की मौत, बाघ के हमले की आशंका

Tiger Attack
File Photo
Published on: 
Updated on: 

महू: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू के पास एक गांव में रविवार को जंगली जानवर के हमले में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि यह घटना आज सुबह मलेंडी गांव के जंगल में हुई और आशंका जताई जा रही है कि हमला करने वाला यह जंगली जानवर एक बाघ रहा होगा।     

महू वन क्षेत्र के अधिकारी वैभव उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित सुंदरलाल बनारसी की मौत जानवर के हमले में घायल होने से हुई और घटनास्थल पर तेंदुए से भी बड़े पैरों के निशान मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह पगमार्क बाघ का हो सकता है जो पिछले कुछ समय से क्षेत्र में भटक रहा है।   

वहीं, गांव के सरपंच तुलसीराम बनारसी ने बताया कि सुंदरलाल सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए पास के जंगल में गया था।    उन्होंने कहा कि अपनी बकरियों को चरा रहे कुछ बच्चों ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे झाड़ियों में उसका शव देखा, जिसके गले पर गहरे घाव थे।