मध्य प्रदेश: सरकारी कर्मचारियों की मौज! CM शिवराज ने की महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने की घोषणा

मध्य प्रदेश: सरकारी कर्मचारियों की मौज! CM शिवराज ने की महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने की घोषणा
Published on: 
Updated on: 

भोपाल, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singgh Chauhan) ने घोषणा की है कि राज्य के शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) चार प्रतिशत बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत का अंतर है, जिसे समाप्त किया जाएगा। शिवराज ने शुक्रवार को प्रदेश के सीहोर जिले के भैरुंदा तहसील के गिल्लौर गांव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

वर्तमान में शासकीय सेवकों को एक जनवरी 2023 से सातवें वेतनमान के तहत 38 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। इस एलान के बाद उनका महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत हो जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com