अजीबोगरीब! 62 वर्षीय बुजुर्ग बना 3 बच्चों का पिता, 'इस' वजह से पत्नी ने कराई थी 20 साल छोटी लड़की से शादी

MP-satna-News
Image-Social Media
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: बच्चे का जन्म होने पर माता-पिता बहुत खुश होते है, लेकिन आज एक शख्स बाबत ज्यादा खुश है क्योंकि उसे एक नहीं बल्कि 3 बच्चे है और इस ख़ुशी के पीछे और भी एक वजह है। दरअसल मध्य प्रदेश के सतना जिले में 62 साल का बुजुर्ग एकसाथ तीन बच्चों का पिता बना है। जी हां बुजुर्ग की दूसरी पत्नी ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग ने संतान के लिए दूसरी शादी की थी। आइए जानते है इस पूरी खबर के बारे में... 

मध्य प्रदेश की घटना 

11 साल पहले हादसे में बुजुर्ग ने जवान बेटा खो दिया था. इसके बाद डॉक्टरों ने बुजुर्ग की पहली पत्नी को लेकर कहा था कि वह दोबारा मां नहीं बन सकती। जानकारी के अनुसार, उचेहरा विकासखंड के अतरवेदिया खुर्द में रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग एकसाथ 3 बच्चों के पिता बने हैं। गोविंद कुशवाहा की 42 वर्षीय पत्नी हीराबाई ने सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय जिला अस्पताल के मेटरनिटी विंग में मंगलवार को एकसाथ 3 बच्चों को जन्म दिया। 

हीराबाई की है प्रीमेच्योर डिलीवरी

62 वर्ष की उम्र में तीन बच्चों के पिता बनने की खबर चर्चा में आ गई। प्रीमेच्योर डिलीवरी की वजह से बच्चों का वजन कम है, उन्हें सिक न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में भर्ती किया गया है। ये बच्चे गोविंद की दूसरी पत्नी से हुए हैं। गोविंद ने अपने जवान बेटे को 11 साल पहले सड़क हादसे में खो दिया था. तब गोविंद की पहली पत्नी कस्तूरीबाई से इकलौती संतान थी। हादसे में बेऔलाद होने के बाद दंपती परेशान रहने लगे।

पहली पत्नी ने कराई पति की दूसरी शादी 

दरअसल ये बुजुर्ग और उनकी पहली पत्नी दूसरी औलाद के लिए डॉक्टरों और नीम-हकीमों से मिले तो उन्होंने बताया कि कस्तूरीबाई अब मां नहीं बन सकतीं। यह सुनकर दोनों और परेशान और दुखी हो गए। इसके बाद हुआ यह कि कस्तूरी ने अपने पति पर दूसरी शादी का दबाव डालना शुरू कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग गोविंद की पहली पत्नी कस्तूरीबाई अतरवेदिया खुर्द की सरपंच भी रह चुकी हैं। 

पहली पत्नी के दबाव में आकर... 

पहले तो गोविंद ने दूसरी शादी के लिए मना कर दिया, लेकिन पत्नी के दबाव में दूसरी शादी की हामी भर दी। कस्तूरीबाई ने अपने पति के लिए लड़की तलाश करनी शुरू कर दी। गोविंद की शादी के लिए कोठी के कंचनपुर रहने वाली हीराबाई को चुना। 9 साल पहले पशुपतिनाथ मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। बता दें कि हीराबाई के पहले पति की मौत हो चुकी थी। 

दूसरी बीवी ने दिया 3 बच्चों 

मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग की दूसरी हीराबाई ने इन तीन बच्चों को जन्म मंगलवार की सुबह हां 6 बजे दिया है। प्रीमैच्योर होने की वजह से एक बच्चे का वजन 1 किलो 128 ग्राम, दूसरे का 1 किलो 272 ग्राम और तीसरे बच्चे का वजन 1 किलो 312 ग्राम है। वजन कम से बच्चों को एसएनसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, अब इस खबर को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है, क्योंकि इन बच्चों का पिता 62 वर्षीय बुजुर्ग है। 

तीन बच्चों के पिता बने बुजुर्ग ने कहा... 

दरअसल तीन बच्चों के पिता 62 वर्षीय गोविंद ने बताया कि '''मेरा एक बच्चा था। 18 साल में उसका एक्सीडेंट हो गया, उसे हमने खो दिया। पत्नी ने कहा कि दूसरी शादी कर लो, मैं बोला नहीं करूंगा। फिर वही ढूंढ़कर ले आई। मुझे ले जाकर पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कराई। आज 6 साल बाद एकसाथ 3 बच्चों का पिता बना हूं। बच्चे अभी ऑक्सीजन पर हैं। जब स्वस्थ हो जाएंगे तो मुझे खुशी होगी। पहली पत्नी का नाम कस्तूरीबाई है और दूसरी पत्नी का नाम हीराबाई है। मैं 62 साल का हूं। इस तरह उनोन्हे तीन बच्चों के पिता होने पर अपनी ख़ुशी जताई है। 

तीनों बच्चे कमजोर  

इन बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी यह है कि जिला अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमर सिंह ने कहा कि हीराबाई अतरवेदिया खुर्द की निवासी हैं। मंगलवार को उन्होंने 3 बच्चों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे कमजोर हैं। एसएनसीयू में भर्ती किया गया है। 34 सप्ताह में ही डिलीवरी हुई है, जबकि नॉर्मल डिलीवरी 37 सप्ताह के बाद होती है। ऐसे में ये बच्चे समय के पहले ही हो जाने से कमजोर है।

Navbharat Live
navbharatlive.com