इंदौर: भैरू घाट के पास मुंबई-आगरा हाईवे पर ट्रक-बस की सीधी टक्कर, ड्राइवर की जल कर दर्दनाक मौत

accident
(सड़क हादसा ) FILE PHOTO
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/इंदौर. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार मुंबई-आगरा हाईवे (Mumbai-Agra Highway) पर एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल यहां एक ट्रक और सवारी बस में टक्कर से ट्रक में आग लग गई जिससे ड्राइवर की जल कर दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना इंदौर के पास भैरू घाट में हुई बताई जा रही है। घटना पर विवरण का इंतजार है।

गौरतलब है कि बीते 6 दिन पहले, इंदौर से खंडवा के लिए जा रही बस सिमरोल के समीप भेरू घाट के पास हादसे का शिकार हो गई थी। घटना के वक्त बस यात्रियों से भरी हुई थी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई थी, जबकि 35 यात्रियों के घायल होने की खबर थी। जानकारी के अनुसार, ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया था, जिससे यह नीचे जा गिरी थी।

वहीं बीते शुक्रवार शाम को ही भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम धुलकोट के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई थी। मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com